दिल्ली से धनबाद लौटे MP ढुल्लू महतो , BJP कार्यकर्ताओ ने स्टेशन पर किया स्वागत …नए सांसद ने घोषणाओं की बारिश… टेंडर में रुचि नहीं लेने वालें संवेदको से की अपील डरे नही…

धनबाद (Dhanbad)धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो आज सुबह ट्रेन से दिल्ली से धनबाद पहुंचे. धनबाद स्टेशन पर उनके सैकड़ों समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया.इस दौरान सांसद ढुल्लू महतो ने पत्रकारों को बताया कि धनबाद के धनसार से आरा मोड़ होकर विनोद बिहारी चौक बारामुड़ी तक फ्लाइओवर निर्माण को लेकर बहुत जल्द शिलान्यास कर लिया जाएगा.वही बताया कि गयापुल चौड़ीकरण को लेकर कई बार टेंडर

निकला पर संवेदकों ने टेंडर में भाग नही लिया. उन्होंने वैसे संवेदकों से आगे आने का आग्रह किया. उन्होंने संवेदकों को भरोसा दिलाया है कि वे डरे नही,उन्हें किसी प्रकार कि दिक्क़त नही होने दी जाएगी. धनबाद में एयरपोर्ट के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इस मामले में उड़यान मंत्री से बात की है.

उन्होंने भरोसा दिलाया है कि राज्य सरकार जमीन उपलब्ध कराये धन्यवाद में एयरपोर्ट जरूर बनेगा.हेमंत सोरेन के फिर से मुख्यमंत्री बनाये जाने के मामले में ढुल्लू महतो ने कहा कि हेमंत सोरेन कभी भी अपने परिवार से ऊपर उठकर झारखण्ड की जनता के हित में नही सोचा.हिन्दूओं को लेकर राहुल गांधी के टिप्पणी पर पलटवर करते हुए ढुल्लू महतो ने कहा कि हिन्दूओं के प्रति कांग्रेसियों की मानसिकता क्या है इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता

NEWS ANP के लिए सोनू के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…