धनबाद में इनमोसा का BCCL मुख्यालय पर धरना – प्रदर्शन,प्रबंधन ने की वार्ता

धनबाद (DHANBAD) सुपरवाइजरी स्टाफ की विभिन्न मांगों को लेकर इनमोसा ने आज बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया.धरनार्थी नागेंद्र सिंह ने कहा कि सुपरवाइजरी स्टाफ के चार्ज अलाउंस में बढ़ोतरी, सेंट्रल अस्पताल में माइनिंग सरदार व ओवरमैन को केबिन की सुविधा मुहैया कराने व कोल इंडिया की सभी समितियों में इनमोसा को शामिल करने की मांग संघ काफी लंबे समय से कर रहा है. इसपर सकारात्मक पहल नहीं हो रही. इस कारण इनमोसा ने आंदोलन का निर्णय लिया है. धरना-प्रदर्शन को ऐतिहासिक बनाने के लिए आज संगठन के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कोयला भवन पहुंचे….

इनमोसा के प्रदर्शन को देखते हुए उच्च प्रबंधन द्वारा इनमोसा पदाधिकारी को अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक के कार्यालय में बुलाया गया एवं अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री समीरण दत्ता, निदेशक कार्मिक श्री मुरली कृष्ण रमैया एवं महाप्रबंधक औद्योगिक संबंध श्री मनीष मिश्रा के उपस्थिति में इनमोसा के केंद्रीय पदाधिकारी के साथ बैठक की गई । बैठक में सभी मांगों पर अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक द्वारा सहमति प्रदान की गई।

इसके उपरांत उप महामंत्री कुश कुमार सिंह ने बीसीसीएल उच्च प्रबंधन द्वारा माने गए सभी मांगों के बारे में धरना स्थल पर पहुंचे सभी पदाधिकारी को अवगत कराया। आज इस सभा के मंच का संचालन श्री यशवंत कुमार सिंह द्वारा किया गया। कुश कुमार ने अवगत कराया की बीसीसीएल इनमोसा परिवार में अपनी मांगों को पूरा होने पर खुशी के लहर है। उन्होंने अवगत कराया की सभी समितियां में इनमोसा की भागीदारी, केंद्रीय अस्पताल में केविन की सुविधा मिलना एवं चार्ज अलाउंस के अवधि में बढ़ोतरी आदि मांगे प्रबंधन के समक्ष रखी गई थी।

इस ऐतिहासिक सफलता के लिए उन्होंने तमाम इनमोसा के पदाधिकारी एवं सदस्यों को आभार व्यक्त किया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्र से आए हुए लगभग 23 की संख्या में धरना मंच पर बैठे पदाधिकारी का भी आभार व्यक्त किया। श्री कुश कुमार ने कहा कि इनमोसा कंपनी के उत्थान में प्रयासरत रही है एवं भविष्य में भी कंपनी के निर्धारित उत्पादन ,सुरक्षा के लक्ष्य को प्राप्त करने में विशेष योगदान देगी। आज के कार्यक्रम में केंद्र के एमपी चौहान, अजीत सिंह, विजय यादव , वाई के सिंह, जयनंदन पासवान, अरविंद कुमार सिंह एवं विभिन्न क्षेत्र से आए हुए शिव शंकर महतो, अरुण दुबे , शाहिद अनवर, नवनीत कुमार सिंह, संजय महतो ,उमाकांत राय, बिग् साहू, नवल किशोर महतो , बालेश्वर पंडित ,शंभू पासवान , कुमार ,उदय कुमार सिंह, शंभू चौहान, के डी यादव,लव प्रताप सिंह, प्रभात कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह। आदि उपस्थित रहे।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…