धनबाद(DHANBAD) धनबाद विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के अवसर पर प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी के द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की शुरुआत की गई ।भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व द्वारा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून से डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म जयंती 6 जुलाई तक यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है ।
इसी निमित्त भाजपा प्रदेश के निर्देश अनुसार भूली मंडल अंतर्गत नावाडीह में प्रियंका पाल,प्रदेश कार्य समिति सदस्य द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम रखा गया था ।पेड़ लगाने के पश्चात पेड़ बड़े होने तक इसकी संरक्षण की व्यवस्था की गई,
प्रियंका पाल ने कहा कि जिस तरह पूरे विश्व भर में आज हम गर्मी का मार झेल रहे हैं, हीट वेव एवं ग्लोबल वार्मिंग से पूरी दुनिया लगभग प्रभावित है, उन्होंने कहा विज्ञान के आधार पर हर एक व्यक्ति के लिए आठ पेड़ों की आवश्यकता है लेकिन वर्तमान समय में यह उल्टा है ऐसे में हर एक व्यक्ति को अपने-अपने गांव,अपने-अपने मोहल्ले, अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक पेड़ लगाने की दिशा में पहल करनी चाहिए साथ ही पेड़ लगाने के पश्चात पेड़ को संरक्षण कर उसे बड़ा करने की भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम के जिला संयोजक मिल्टन पार्थ सारथी जी, भाजपा नेता देवाशीष पाल,नावाडीह मुखिया तपन दत्ता,सुमन सिंह,बबलू सिंह, प्रयागराज, सूरज पासवान,जिला अख़बार होकर संगठन के सचिव अंकुर मंडल,रजनीश तिवारी , कमल किशोर,साधन पाल, सदानंद पाल,संजय मंडल, सोमेन पाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे ।
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Leave a Reply