रेलवे लोको पायलट ने पुल से लटक कर 500 यात्रियों की बचाई जान..DRM से मिला इनाम..VIRAL वीडियो देख कर आप भी करेंगे सलाम..जानिए रेलवे कर्मी ने क्यों उठाया इतना बड़ा जोखिम.

समस्तीपुर(SAMASTIPUR) ट्रेन सरपट दौड़ रही थी, अचानक गड़गड़ाहट होने लगी और पुल के ऊपर ट्रैक पर बीचों-बीच ट्रेन झटके खाकर रुक गई। जांच करने पर पता चला कि इंजन खराब हो गया है। प्रेशर लीकेज पाइप टूटने के कारण इंजन रुक गया। वहीं अचानक ट्रेन रुकने से यात्रियों ने हड़कंप मच गया। मौसम खराब था और ट्रेन पुल के ऊपर थी तो हादसा होने की आशंका बनी हुई थी..फिर हिम्मत जुटाकर लोको पायलट बाहर गया। ट्रेन के नीचे से रेंगते हुए उस जगह पहुंचा, जहां लीकेज पाइप टूटा था। उसने पुल से लटककर किसी तरह पाइप को पुल से जोड़ा और वापस आकर इंजन को स्टार्ट करके ट्रेन को आगे बढ़ाया। लोको पायलट ने अपनी जान दांव पर लगाकर किस तरह 500 से ज्यादा लोगों की जानें बचाई, इसका वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी भारतीय रेलवे के इस कर्मचारी की बहादुरी और जज्बे को सलाम करेंगे।

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग कर रहा Viral videos की ये कहानी जुड़ी समस्तीपुर रेल मंडल की है…और इसके किरदार है लोको पायलट अजय कुमार यादव और सहायक लोको पायलट रंजीत कुमार …जो 20 जून को नरकटियागंज से गोरखपुर जा रही ट्रेन संख्या 05497 में सवार थे। वाल्मीकिनगर और पनियाहवा के बीच अचानक ट्रेन के इंजन में खराबी आ गई। अनलोडर वाल्व से एयर प्रेशर का लीक होने लगा। यह घटना पुल संख्या 382 पर हुई। इससे ट्रेन वहीं रुक गई। इस तकनीकी खराबी से ट्रेन में सवार सभी कर्मचारी परेशान हो गए, क्योंकि उस जगह पर पहुंचने का कोई आसान रास्ता नहीं था।500 से अधिक यात्रियों से भरी ट्रेन अचानक पुल के ऊपर झटके खाते हुए रुक गई। हादसा होने का खतरा मंडरा रहा था,ऐसे में लोको पायलट अजय कुमार यादव और सहायक लोको पायलट रंजीत कुमार ने अपनी जान जोखिम में डालकर तकनीकी खराबी को ठीक करने का फैसला किया। उन्होंने पुल पर लटककर और रेंगकर उस वाल्व तक पहुंचे और उसे ठीक किया। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद हर तरफ उनकी बहादुरी की चर्चा हो रही है।

यह घटना रेलवे कर्मचारियों के समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का एक बेहतरीन उदाहरण है। लोको पायलट अजय कुमार यादव और सहायक लोको पायलट रंजीत कुमार ने यह साबित कर दिया कि मुश्किल समय में अपनी जान की परवाह किए बिना भी अपने कर्तव्य का पालन किया जा सकता है।

समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने उनके इस साहसिक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ‘रेल कार्य के प्रति उनके साहसिक कार्य को देखते हुए 10 हजार रुपये सामूहिक पुरुस्कार के साथ प्रशस्ति-पत्र देने की घोषणा की है।’

NEWS ANP के लिए पटना ब्यूरो एस आलम के साथ साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट