जेवर चोरी का आरोप लगाकर पत्नी को पीटा, पुलिस पहुंची तो आलमीरा से बरामद हुआ पिस्टल की 80 गोली, पति गिरफ्तार…

धनबाद (DHANBAD) । सरायढेला में अपार्टमेंट के एक फ्लैट में पत्नी पर जेवर चोरी का आरोप लगाकर पति ने जमकर पिटाई कर दी। खबर पाकर पुलिस पहुंची और पति पत्नी से पूछताछ के बाद आलमीरा खुलवाया तो जेवर के बदले एक छोटे से बैग में पुलिस को पिस्टल की 80 गोली मिली। इस संबंध में महिला के पति राहुल कुमार से पूछताछ की गई तो कोई कागजात नहीं दिखा सके। फिर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक (नगर) अजीत कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा की स्वाती कुमारी, पति राहुल कुमार सिंह, सा० अनन्या अपार्टमेंट फलैट नं0- 402 स्टील गेट थाना सरायढेला जिला धनबाद के द्वारा सूचना मिली कि उनके पति द्वारा मारपीट किया जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस फ्लैट नं0 402 अनन्या अपार्टमेंट पहुंची और गेट खुलवाया तो स्वाती कुमारी रोते हुए बोली कि उनका पति मारपीट करता है और जेवर चुराने का आरोप लगाते हैं।

स्वाती बोली कि घर में जेवर खोजे नहीं मिला। राहुल कुमार सिंह के कमरा में आलमीरा है जिसकी चाबी राहुल कुमार ही रखते हैं और किसी को नही देते हैं। अगर राहुल कुमार सिंह के अलमीरा को खोला जाएगा तो संभवतः जेवर मिल सकता है।

पुलिस के द्वारा राहुल को समझाने के उपरांत राहुल खुद अलमीरा के अपने पास रखे चाबी से खोल कर दिखाने लगा तो देखा गया कि वह एक छोटे बैग को छिपाने का प्रयास कर रहा है।
पुलिस के द्वारा पूछा गया कि बैग में क्या है तो वह अपने कमरे से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की उपस्थित रहने के कारण नही भाग पाया।

उक्त बैग को खोला गया तो उसमें कुल 80 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। इस संदर्भ में कोई वैध कागजात नही दिखाया गया। तदोउपरांत विधिवत जप्ति सूची तैयार किया गया तथा इस संदर्भ में सरायढेला थाना कांण्ड सं० 139/024 धारा-25 (1-AA) शस्त्र अधिनियम अंकित किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता – राहुल कुमार सिंह, उम्र 32 वर्ष पे० राम विनय सिंह, सा० रूपस मरवाही थाना शालिमपुर जिला पटना वर्तमान पता अनन्या अपार्टमेंट फ्लैट नं0-402 थाना सरायढेला, जिला धनबाद है।

NEWS ANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…