आसनसोल, पश्चिम बंगाल आसनसोल हाटन रोड स्थित रामधनी मोड़ इलाके मे सड़क के किनारे रात के अंधेरे मे कुछ लोग एक गाय का शव फेंक कर चले गए, गाय का शव काले रंग के कंबल मे लपेटा हुआ था, ऐसे मे सड़क से गुजर रहे लोगों की नजर कंबल मे लपेटकर फ़ेंकी गई गाय के शव पर पड़ी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ गई, लोगों ने हो हल्ला शुरू किया, जिसके बाद घटना की खबर सुन मौके पर साऊथ पुलिस थाना पुलिस भी पहुँच गई,
गाय के फेंके गए शव को लेकर लोगों के बिच कोई आपसी विवाद ना उत्पन्न हो जाए, जिसको देखते हुए पुलिस ने कंबल मे लपेटे गए गाय के शव को कुछ सफाई कर्मियों की मदद से हटवा दिया गया, जिसके बाद उत्तेजित और गुस्साए लोग शांत हुए, कुछ लोगों की अगर माने तो असमाजिक तत्व के लोग रात के अंधेरे मे कंबल मे लपेटकर गाय के शव को फेंककर इस लिये चले गए थे की वह आसनसोल के शांत माहौल को अशांत कर सके यहाँ के लोगों के बिच आपसी भाईचारगी के रिश्ते को बिगाड़ सके, पर वह अपने मंसूबो मे कामयाब नही हो पाए
NEWS ANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट ..

Leave a Reply