आसनसोल, पश्चिम बंगाल आसनसोल के जुबली मोड़ स्थित नाका चेकिंग के दौरान नौर्थ थाना पुलिस अंतर्गत कन्यापुर पुलिस फाड़ी ने एक सफ़ेद रंग का इनोवा कार पकड़ा है, जिस कार मे दुर्गापुर मे रह रहे एक डाक कर्मी माखनलाल मीणा सहित चार को पकड़ कर कन्यापुर पुलिस फाड़ी ले आई, कन्यापुर पुलिस फाड़ी की अगर माने तो दुर्गापुर पुलिस से उनको यह सुचना मिली थी की एल सफ़ेद रंग का यूपी नंबर इनोवा कार दुर्गापुर के रहने वाले पोस्ट ऑफिस मे काम करने वाले एक डाक कर्मी को चार लोग किडनेप कर ले जा रहे हैं, जिस सुचना के आधार पर पुलिस ने नाकाचेकिंग लगाकर अपहरण कर्ताओं सहित अपहरण किये गए सक्स को उन्होंने पकड़ लिया है और कन्यापुर पुलिस फाड़ी ले गई है,
जहाँ अपहरण का शिकार हुए सक्स माखनलाल मीणा का आरोप है की वह राजस्थान का रहने वाला है और वह दुर्गापुर मे एक डाक कर्मी के पद पर तैनात है, ऐसे मे इनोवा कार पर सवार कुछ लोगों ने डिउटी जाने के दौरान पहले तो उसकी बाईक मे टक्कर मारी जिसके बाद उनलोगों ने उसे जबरन कार मे बैठाया और उसे लेकर रवाना हो गए, इसी बिच मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी दुर्गापुर पुलिस को दी, जिस जानकारी के आधार पर पुलिस ने तवरित कार्रवाई करते हुए आसनसोल के जुबली मोड़ स्थित नाका चेकिंग के दौरान धर दबोचा, और जैसे ही मामले की जाँच शुरू हुई
तब यह पता चला की इनोवा कार पर सवार चारों लोग यूपी पुलिस है, और वह आगरा थाने से हैं, जो काफी समय से यूपी पुलिस की नजरों से फरार चल रहे राजस्थान के रहने वाले माखन लाल मीणा की तलाश मे थे, ऐसे मे उनको यह सुचना मिली की माखन लाल पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर मे रह रहा है,
जिस सुचना के आधार पर यूपी पुलिस पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर पहुँची और सिविल ड्रेस मे माखनलाल को गिरफ्तार करने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया, और अपनी योजना के तहत माखन लाल को गिरफ्तार भी कर लिया, पर उनसे इस गिरफ़्तारी मे यह भूल हो गई की उन्होंने बंगाल पुलिस को अपनी ऑपरेशन की सुचना नही दी जिसकी वजह से वह कुछ समय के लिए खुद फंस गए फिलहाल आरोपी को यूपी ले जाने के लिए थाने मे विभिन्न प्रकार की कागजी तैयारियां चल रही है, जिसके बाद यूपी पुलिस आरोपी माखन लाल को यूपी ले जाएगी, यूपी पुलिस ने बताया की माखन लाल पुलिस की वर्दी पहनकर चोरी डकैती और लूटपाट जैसी कई घटनाओ को अंजाम दे चूका है जिन आरोपों मे यूपी पुलिस उसकी तलाश मे थी
NEWS ANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट ..

Leave a Reply