सिन्दरी (DHANBAD) गायत्री जयंती के शुभ अवसर पर गायत्री ज्ञान मंदिर सिंदरी के प्रांगण में परम पूज्य गुरुदेव एवं परम वंदनीय माता भगवती देवी के सूक्ष्म संरक्षण में नवनिर्मित सजल श्रद्धा-प्रखर प्रज्ञा की त्रिदिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा के दूसरे दिन सर्वप्रथम ब्रह्म बेला में प्राण प्रतिष्ठा सहित गायत्री महायज्ञ एवं दीक्षा संस्कार, विद्या संस्कार एवं विभिन्न संस्कार संपन्न हुए।
अपराह्न जिला स्तरीय रचनात्मक गोष्ठी के साथ-साथ संध्या बेला में 1500 सौ दीप प्रज्ज्वलित कर दीप यज्ञ का कार्यक्रम श्रद्धालु भक्तजन माता बहनों के बीच संपन्न हुआ। सभी परिजनों भजन कीर्तन, प्रवचन कथा का भरपूर आनंद लिए । जिला स्तरीय युवा प्रकोष्ठ से सुरेश भैया, मधुरेंद्र भैया, जवाहर भैया, नीरज भैया (शांतिकुंज प्रतिनिधि) नीरज भैया (सहायक प्राध्यापक BIT) की महनीय उपस्थिति रही।
NEWS ANP के लिए सिन्दरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट…

Leave a Reply