पाकुड़(PAKUD): अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में दो आदिवासी लड़कियों के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी सहित दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है…और अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है…
मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि थाना में बीते 7 जून 2024 को दर्ज प्राथमिकी 24/24 के मुख्य आरोपी रावण सोरेन एवं पतरास मुर्मू को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है…सामूहिक दुष्कर्म का घटना को अभियुक्तों के द्वारा पूर्व से योजना के अनुसार घटना को अंजाम दिया गया था…दोनों अभियुक्त अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के बड़ा तालडीह गांव के निवासी है…
पुलिस ने बताया कि एसपी प्रभात कुमार के निर्देश में आरोपियों के गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी टीम गठित किया गया था…टीम लगातार अलग अलग हिस्सों में छापेमारी एवं पूछताछ किया जा रहा था…लगातार छापेमारी के क्रम में आरोपियों को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तारी की गई है…
सूचना मिलते ही छापेमारी दल में मौजूद पदाधिकारी एवं पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई…जहां अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के बांधकोइ खुर्द से रावण सोरेन और पतरास मुर्मू की गिरफ्तारी तालडीह गांव से हुई है… दोनों ही अभियुक्त को चिकित्सीय जांच कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया…
वहीं दोनों अभियुक्त के पास से में किया गया मोबाइल जप्त किया गया है…वहीं आगे बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस करवाई रही है…
NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..

Leave a Reply