क्षेत्र की समस्यायों पर रहेगी हमारी पैनी नजर, महामंत्री रागिनी सिंह
झरिया(JHARIYA)। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जनता श्रमिक संघ के महामंत्री श्रीमती रागिनी सिंह द्वारा लगातार मजदूर हित में किए गए कार्य या उनके सिद्धांतो से प्रसन्न होकर सोमवार को झरिया भागा बांध बीएनआर साइडिंग की सैकड़ों महिलाओं ने श्रीमती अनिता देवी के नेतृत्व में झरिया बिहार बिल्डिंग कार्यालय में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जनता श्रमिक संघ की महामंत्री श्रीमती रागिनी सिंह में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए जनता श्रमिक संघ में शामिल होने की इच्छा जताई।

जहा श्रीमती रागिनी सिंह की गरिमामई उपस्थिति में सभी को संगठन में स्वागत कर संघ में शामिल किया गया। वही इस दौरान पानी ,बिजली ,विस्थापन और रोजगार जैसी स्थानीय मुद्दों पर महिलाओं को जल्द से जल्द समाधान करने की बात कही। जिससे सभी उपस्थित महिलाओं ने श्रीमती सिंह का आभार जताया।
इस दौरान मुख्य रूप से बबीता देवी, सरस्वती देवी, पिंकी देवी, संगीता देवी, मीना देवी, दीपक स्वर्णकार, कलावती देवी, सुनैना देवी, शीला देवी, रेशमी देवी के अलावा कई अन्य महिला सदस्य मौजूद रही।
News a n p के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Leave a Reply