धनबाद(DHANBAD): धनबाद रेलमंडल के डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने शुक्रवार को अपने कार्यालय सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जहां कई उपलब्धियां गिनाई..
साथ ही मीडिया के माध्यम से उन्होंने आम लोगों से रेलवे की संपत्ति को किसी भी तरह से नुकसान नही पहुंचाने की अपील भी की.
धनबाद डीआरएम ने बताया कि पिछले साल धनबाद रेल मंडल ने माल ढुलाई में 188.73 मीट्रिक टन की उपलब्धि हासिल कर देश भर में नंबर वन रही….आज भी बिलासपुर और खुर्दा रोड और चक्रधरपुर को पीछे छोड़ते हुए लोडिंग में पूरे देश में टॉप पर है..यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है चुकी पावर सेक्टर में आज की तारीख में पर्याप्त कोयला उपलब्ध है जिसमे धनबाद रेल मंडल का बड़ा सहयोग है ऊर्जा के क्षेत्र में प्रगति से भारत की आर्थिक तरक्की भी तेजी से हो रही है.. धनबाद रेल मंडल ने यात्री ट्रेनों में टिकट चेकिंग से भी 446 करोड़ राजस्व हासिल किया है..वही माल ढुलाई से करीब 25 हज़ार करोड़ का राजस्व प्राप्त किया है..
डीआरएम ने लोगों से अपील के करते हुए कहा कि कई बार बच्चे या अन्य लोग भी जानबूझकर ओवर हेड तार को पत्थर मार कर क्षतिग्रस्त करने का प्रयास करते है और ओवरहेड तार से जुड़ा इन्सुलेटर को क्षति पहुंचाते है ऐसा करना बिल्कुल भी खतरे से खाली नही है. शरारत पूर्ण ऐसा करने से जान- माल को एक बड़ा नुकसान हो सकता है.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीआरएम ने धनबाद चंद्रपुरा रेल लाइन की भूमिगत आग की वर्तमान हालात से भी अवगत कराया साथ ही बताया कि डीसी रेल लाइन पर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और तीन स्पॉट पर खतरा है वहां बालू व अन्य फिलिंग का काम किया जा रहा है साथ ही वैकल्पिक रूट भी तैयार किया जाएगा…अगले तीन साल में रूट तैयार होने के बाद डीसी रेल लाइन पर यात्री ट्रेन के बजाय सिर्फ माल ढुलाई की जायेगी..फिलहाल सुरक्षा के सभी उपाय किए गए है..
NEWS ANP के लिए नितेश और सोनू के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…

Leave a Reply