छठे चरण की चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हुआ संपन्न…

विस्थापन की समस्या होने से कोलियरी क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत में आई कमी।

झरिया(DHANBAD) छठे चरण की लोक सभा चुनाव में कोयलांचल की नगरी धनबाद में शुक्रवार को सुबह सात बजे से ही महिला पुरुषों के साथ साथ युवा युवतियों की मतदान के प्रति उत्साह देखते बन रही थी। सभी लोग शांति पूर्ण तरीके से पंक्ति बद् होकर मतदान केंद्र में अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं मध्य विद्यालय नोर्थ कुजामा में कुल छः मतदान केंद्र बनाए गए थे। जंहा बुथ संख्या 216 में 46,44 प्रतिशत बुथ नं 217मे75 प्रतिशत, बुथ नं 222मे 51 प्रतिशत बुथ नं 224 में 27 प्रतिशत बुथ नं 220 में 32 प्रतिशत बुथ नं 221मे35 प्रतिशत लोगों ने अपनी अपनी मताधिकार का प्रयोग किया।

वहीं मतदान को शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए घनुडीह ओपी प्रभारी पवन कुमार सिंह अपने दलबल के साथ मतदान केंद्र पर तैनात दिखाई दिया। जबकि कुछ मतदाताओं का आरोप था कि पिछले विधानसभा के चुनाव में हम लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग घनुडीह स्कूल में किया है उसके बावजूद भोटर लिस्ट से ज्यादातर लोगों का नाम या तो डिलीट कर दिया गया है या तो फिर नाम हटा दिया गया है। जिससे लोगों में नराजगी भी दिखाई दिया।

इसके लिए लोगों ने ड्यूटी पे तैनात पुलिस अधिकारी से भी बातचित किया लेकिन अधिकारी ने साफ तौर पर कहा कि अगर भोटर लिस्ट में नाम है तो मतदान करें नही तो फिर आगामी चुनाव में अपने नाम को जुड़वाने का काम किजिएगा फिलहाल इस संबंध में कुछ भी नहीं हो सकता है। जबकि आदर्श श्रमिक उच विद्यालय गोलकडीह मे झामुमो नेता राधेश्याम बाल्मीकि अपने कार्यकर्त्ता के साथ लोगों को शांति पूर्ण रूप से मताधिकार का प्रयोग करने के लिए लोगों को जागरुक करते दिखाई दिया। जबकि सहाना पहाड़ी, बेड़ा कोलियरी ऑफिस, डीएवी स्कूल के आलावे झरिया शहर में लगभग 50 प्रतिशत मतदान होने का अनुमान लगाया गया है।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट…