लोकतंत्र के महापर्व को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्ताक कल डाले जाएंगे वोट।

रजत माणिक बाखला: SDPO निरसा
कृष्ण कुमार मरांडी CO एगयरकुण्ड

धनबाद(DHANBAD)निरसा।लोकसभा चुनाव 2024 के छठे और झारखंड के तीसरे चरण में राज्य की 04 लोकसभा सीट रांची, जमशेदपुर, गिरिडीह और धनबाद में कल यानी 25 मई को वोटिंग होगी,जिसके लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है ताकी ताकि शांतिपूर्ण है मुक्त माहौल में चुनाव को संपन्न कराई जाए प्रशासन जिले के लगने वाले सभी इंटर स्टेट बॉर्डर में सघन जांच अभियान चलाई जा रही है हर आने जाने वाले वाहनों को सघन जांच की जा रही है जिसका नेतृत्व निरसा एसडीपीओ रजत माणिक बाखला एवं अंचल अधिकारी कृष्णा मरांडी कैंप किया हुआ है आम जनता से भी भय मुक्त होकर अपने मताधिकार प्रयोग करने का अपील किए हैं आपको बताते चले की 25 मई को जिन चार लोकसभा की सीट पर मतदान होना है वहां कुल मिलाकर 93 उम्मीदवार है रांची- 27, जमशेदपुर-25, धनबाद-27, गिरिडीह- 16 चुनाव मैदान में हैं, अगर पुरे 4 चरणों की बतदाता की बात करे तो कुल 82 लाख 06 हजार 926 मतदाता इन चार लोकसभा सीट पर हैं जिसमें पुरुष मतदाता की संख्या 42 लाख 06 हजार 926 हैं. वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 40 लाख 09 हजार 290 और थर्ड जेंडर की संख्या 290 है।अगर धनबाद की बात करें तो धनबाद लोकसभा में कुल मतदाता की संख्या 22 लाख 85 हजार,157 मतदाता हैं जिसमें पुरुष मतदाता की संख्या 11 लाख 96 हजार 501 हैं तो महिला मतदाता की संख्या 10 लाख 88 हजार,656 हैं जो कल मतदान करेंगे।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…