
धनबाद (DHANBAD )कोयलांचल धनबाद लोकसभा क्षेत्र के शहर जगह,जगह,हर क्षेत्र हर कोलियरी यूनिट हर शाखा एवं नगर प्रखंड पंचायत में लगभग 200 से अधिक स्थानों पर श्रद्धा भावना से स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह की चौथी बरसी उनके तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई एवं प्रसाद के रूप में खीर का वितरण किया गया । इस अवसर पर श्रद्धा सुमन बैंक मोड स्थित नगर निगम के समीप मनाया गया धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी जिला प्रवक्ता सतपाल सिंह ब्रोका जिला महासचिव प्रभात सरोलिया ने संयुक्त रूप से कहा कि वह हमेशा ही मजदूर गरीबों वंचितों की आवाज थे
सामाजिक सुरक्षा मजदूरों के अधिकार उनके बेहतर जिंदगी के लिए शांतिपूर्ण तरीके से वे सदैव प्रबंधकों के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ते रहे
केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों का हमेशा कड़ा विरोध कर आंदोलन कर चक्का जाम कर देते थे जेबीसीसी की बैठक में उनकी आवाज बुलंद रहती थी जिससे बाध्य होकर प्रबंधन प्रखरता से उनकी बातों को गंभीरता से संज्ञान लेकर मान लेती थी जब तक हुए थे देश में मजदूरों की ताकत व मजदूरों की आवाज को सत्ताधारी कभी दबा ना सके वे समाज के सच्चे नेता थे मृदभाषी ही नहीं बल्कि सामाजिक विचारधारा के प्रति मूर्ति थे वह अपनी स्पष्टवादिता के चलते ही जन-जन के प्रिय थे
वे केवल कांग्रेस की राजनीति तक ही सीमित नहीं थे उनका हर दल के लोग सम्मान करते थे दलगत राजनीति से हटकर सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभाने थे वैसे तो काम तो सभी लोग करते हैं किंतु सम्मान किसी किसी को ही मिलता है वह सर्व समाज के चहेते थे उनके आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी
वे भले ही आज हमारे बीच नहीं है किंतु उनकी यादें सदैव ही मानस पटल पर अमित छाप बनकर हमेशा रहेगी दिवंगत नेता ने अपना संपूर्ण जीवन देश की तरक्की कोयला मजदूरों तथा आम जनों के हितों के प्रति समर्पित कर दिया था जीवन के अंतिम समय तक उन्होंने कांग्रेस पार्टी तथा मजदूरों के लिए खड़े रहे और देश के विकास राष्ट्र की सेवा की ऐसे में आज हम सबों का भी नैतिक दायित्व है की दिवंगत नेता राजेंद्र सिंह की पुण्यतिथि पर महागठबंधन कि प्रत्याशी उनकी पुत्रवधू को विजयी बनाने का संकल्प हम सभी लें कार्यक्रम में राजेश यादव रामजी भगत शाहिद परवेज हर हरेंद्र मनोज राजेश रामप्रीत सूरज पासवान आदि गणमान्य लोग थे
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट
Leave a Reply