IRCTC की नई पहल मानसखंड एक्सप्रेस पाँच जून से देश के सात पर्यटक स्थलों की कराएगी सैर…

आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल आसनसोल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर एक संवाददाता सम्मलेन के दौरान किंगकर राय चौधरी चीफ सुपर आईआरसिटीसी ईस्ट जोन कोलकाता ने कहा की पाँच जून को हावड़ा से मानसखंड एक्सप्रेस भारत गौरव पर्यटन ट्रेन की शुरुआत की गई है,

जो हावड़ा से खुलकर बर्दवान, दुर्गापुर, आसनसोल, चितरंजन, बरौनी, हाजीपुर, शिवान,छपरा, गोरखपुर होकर उत्तराखंड पहुंचेगी और देश के सात पर्यटक स्थलों की सैर कराएगी जिसमे अल्मोड़ा, भीमताल, चमपावत, लोहाघाट, चौकोरी, नेनीताल और टनकपुर शामिल है,

उन्होंने कहा यह यात्रा दस रात और 11 दिनों की होगी, इस यात्रा मे प्रति व्यक्ति 28,020 का खर्च रखा गया है, स्टेण्डर्ड क्लास के लिए प्रति व्यक्ति 35,340 रखा गया है, जिसमे 3 टियर एसी क्लास ट्रेन यात्रा, यात्रा के दौरान होटल की वेवस्था, बसों द्वारा प्रयटक स्थलों तक भर्मण गाइड आदि खान पान टूर पैकेज यात्रा के दौरान पर यात्रियों के लिए बीमा पैकेज की भी सुविधा दी जाएगी,

इस यात्रा मे शामिल होने के लिए आईआरसिटीसी ने टिकट बुकिंग व यात्रा के बारे मे ज्यादा से ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए दो मोबाईल नंबर भी जारी किए हैं, 9002040126, 8595904079 पर सम्पर्क कर सकते हैं

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..