धनबाद संसदीय क्षेत्र के इंडिया महागठबंधन की प्रत्याशी अनुपमा सिंह की तूफानी जनसंपर्क जारी, जगह-जगह स्वागत, समर्थन में उमड़ रहे लोग..

धनबाद: धनबाद लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार उफान पर है। विरोधियों को मात देने के लिए इंडिया महागठबंधन के कांग्रेस की उम्मीदवार अनुपमा सिंह भी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही हैं। समर्थक भी कह रहे हैं कि अनुपमा सिंह के चुनावी पैंतरेबाजी के आगे विरोधी हांफने लगे हैं।

मंगलवार 21 मई को कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह सुबह साढ़े 9 बजे प्रतिदिन की भांति जनसंपर्क अभियान का आगाज किया। सबसे पहले उन्होंने जोड़ाफाटक स्थ‍ित प्रतिष्‍ठ‍ित शक्त‍ि मंदिर में पहुंची और मां दुर्गा के साथ शिव-पार्वती व श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर माथा टेका व क्षेत्र के लोगों की सलामती की प्रार्थना की। इससे पूर्व मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने श्रीमती सिंह को लाल चुनरी ओढ़ाकर व फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।

मौके पर अनुपमा ने कहा कि अगर उन्हें जीत मिली तो जनता के विश्‍वास पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करूंगी। उन्होंने कहा कि लोगों के आशाओं और अभिलाशाओं को पूर्ण करना ही हमारा अंतिम लक्ष्‍य होगा। शक्त‍ि मंदिर के बाद अनुपमा सिंह का कारवां जनसंपर्क के लिए निकल पड़ा। संघन जनसंपर्क अभियान के क्रम में उन्होंने गोविंदपुर स्थ‍ित भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेताओं में सुमार नेताजी सुभाषचंद्र बोस के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस बीच कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। कारवां जब गोविंदपुर स्थ‍ित साहेबगंज मोड़ पहुंची तो वहां सैंकड़ों ग्रामीण महिला-पुरूषों ने उन्हें रोक लिया। युवाओं ने प्रत्याशी की जमकर फोटो खींचा और अनुपमा सिंह को विक्ट्री का साइन दिखाया, जिसपर उन्होंने उनलोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस बीच मौजूद महिलओं और पुरूषों अनुपमा ने कहा कि देश में संवैधानिक संस्थाओं और लोकतांत्रि‍क मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस हमेशा से प्रयासरत है। इस उन्होंने प्रबुद्ध नागरिकों का आशीर्वाद प्राप्‍त किया। सड़कों के किनारे व ओवरब्रिजों के उपर खड़े हजारों लोगों का आशीर्वाद लेते और अभिवादन स्वीकर करते हुए उनका कारवां तेतुलिया व कालाडाबर पहुंचा।

यहां भी लोगों के उत्साह देखते बना। लोगों का साथ और समर्थन पाकर श्रीमती सिंह काफी अभिभूत दिखीं। उन्होंने यहां लोगों से मिलने के दौरा कहा कि मुझे जीत दिलाईए, मैं आपलोगों की आवाज बनकर दिखाउंगी। इसके बाद अनुपमा सिंह का कारवां बरवा पहुंचा। वहां जनता से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए खाद्य सुरक्षा कानून बनायी थी। इसबार महागठबंधन की सरकार बनते ही अनाज गरीबों दो गुणा यानि 5 किलो की जगह पर 10 किलों अनाज दिया जाएगा। जनसंपर्क करते हुए अनुपमा का कारवा कुमारधुबी स्थित सिनेमा रोड पहुंचा।

यहां उन्होंने सैंकड़ों लोगों से मुलाकात की। लोगों ने प्रत्याशी अनुपमा सिंह का गुलदस्ता भेंटरकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इंडिया महागठबंधन की सरकार बनते ही कक्षा 8 से कक्षा 12 तक के बच्चों का मध्‍याह्न भोजन दिया जाएगा। यहां के बाद कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह का कारवां लोकसभा क्षेत्र के पापुलर नर्सिंग होम, शि‍वलीबाड़ी और कुमारडीह मोंड़ पर पहुंचा, जहां सघन जनसंपर्क चलाया गया। यहां उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही कांग्रेस युवा रोशनी के तहत 5 हजार करोड़ रूपए के राष्‍ट्रीय कोष की स्थापना की जाएगी, जिसके अंतर्गत युवाओं को स्टार्ट अप फंड देकर उद्यमी बनाया जाएगा।

उन्होंने यहां प्रबुद्धजनों से मिलने के दौरान कहा कि देश को नई दिश, नई गति देने और सामाजिक सौहार्द व भाईचारे को मजबूत करने के लिए कांग्रेस निरंतर प्रयारत है। इस बीच प्रत्याशी अनुपमा सिंह मारवाड़ी समाज के निलय गडियाल के आवास पहुंची।

वहां आत्मीय मुलाकात के बाद कारवां आगे बढ़ा। इसके बाद अंबेडकर चौक व हाउसिंग कालोनी के नेहरू रोड पर जनसंपर्क चलाया गया। यहां के बाद कारवां मैथन रोड पहुंचा, जहां सघन जनसंपर्क चला गया। इस बीच कांग्रेस की पांच गारंटी और पच्चीस वादे, हिस्सेदारी न्याय की गारंटी के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित सभी रिक्त पदों को एक साल के भीतर भरने की, रियायती दरों पर भोजन उपलब्ध कराने हेतु इंदिरा कैंटिन, पहली नौकरी पक्‍की के तहत एक एक लाख देने का वादा आदि की जानकारी दी गई। अनुपमा का कारवां शिवलीबाड़ी, तालडांगा, चिरकुंडा, गोगना, पंडरा मोड़, गोविंदपुर के तेतुलिया, निरसा चौक, शासनबेडि़या, कंचनडीह, गल्फरबाड़ी आदि का भ्रमण करते हुए जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान अनुपमा सिंह के दिदार के लिए महिलाओं में होड़ मची रही। प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने लोगों का गर्मजोशी के साथ मुस्कुराते हुए अभिवादन स्वीकार किया।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..