विद्यापति समाज ने अनुपमा को दिया समर्थन…सूबे के मंत्री मिथलेश ठाकुर ने कहा तानाशाह सरकार से मुक्ति चाहती है जनता ..इस बार अनुपमा के पक्ष में है जनमत..

धनबाद(DHANBAD): झारखंड सरकार के पेयजल व स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र का महापर्व चल रहा है. पांचवें चरण का चुनाव संपन्न हो गया है, जबकि छठे चरण में धनबाद में समतदान होना है.

ऐसे में विद्यापति व मिथिला समाज के लोगों ने धनबाद लोकसभा सीट से इंडिया महागठबंधन की स्वच्छ छवि की कांग्रेस प्रत्याशी इसी अनुपमा सिंह को अपना समर्थन दिया लाने है. श्री ठाकुर सोमवार को धनबाद के हले यूनियन क्लब में आयोजित प्रेस बोगों कांफ्रेंस में पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने धनबाद लोकसभा क्षेत्र के सभी जनता से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील की.

कहा आज लोग जाति, धर्म व मंदीर-मस्जिद के नाम पर वोट मांग रहे हैं. एक भ्रांति फैलायी जा रही है कि फलना जाति लोग के फलना के साथ में है. इससे हमें सावधान रहना है. धनबाद मिनी भारत, है. जहां सभी जाति, धर्म व संप्रदाय के लोग रहते हैं. ऐसे में हमें ऐसा जनप्रतिनिधि चुनाना है, जो हमारी समस्याओं का निराकरण करने वाला हो. जिसकी छवि स्वच्छ हो.

मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि धनबाद समेत देश की जनता केंद्र की तानाशाह सरकार से मुक्ति चाहती है. देश की जनता को महंगाई से निजात चाहिए, बेरोजगार नौजवान को रोजगार चाहिए, मजदूर व किसानों को एमएसपी चाहिए,

इसलिए कहीं कोई लड़ाई नहीं हैं, कांग्रेस व इंडिया गठबंधन एकतरफा चुनाव जीत रही है. पूरे देश में भाजपा 200 सीट पार नहीं करेंगे. कहा : हमारी सरकार आती है, तो ठेकेदारी प्रथा को हम बंद करेंगे. आउटसोर्सिंग के बजाय लोगों को परमानेंट जॉब मिलेगा. मौके पर अमितेष सहाय, बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय झा, अमर नाथ झा, आशुतोष झा, संजय कुमार झा, एसके झा व जय प्रकाश झा समेत बड़ी संख्या में मिथिला व विद्यापति समाज के लोग उपस्थित थे.

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..