आम जनता बनाम मोदी सरकार के बीच है लोस चुनाव:सुखदेव भगत…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार में धनबाद पहुंचे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा इस बार का लोकसभा चुनाव आम जनता बनाम मोदी सरकार के बीच है।

नरेंद्र मोदी के मुद्दे गाय,गोबर और गौमूत्र है जैसे कि वे देश नही बल्कि गौशाला चला रहे हैं।मुद्दे बेरोजगारी, महंगाई कृषि क़ानून,देश की अर्थव्यवस्था होनी चाहिए।अग्निवीर में नौकरी महज चार साल के लिए है।

नरेंद्र मोदी 75 के हो गए हैं और अपने लिए पांच साल और मांग रहें युवा को अग्निवीर में नौकरी के लिए चार साल ही दे रहे हैं।नरेंद्र मोदी देश नही चला रहे बल्कि देश में व्यापार कर रहे है।…

NEWS ANP के लिए सोनू के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..