खादान में नहाने गए युवक की पानी में डूबने से मौत, परिवार में छाया मातम…

पाकुड़(PAKUD): जिले के हिरणपुर प्रखंड के सावला पुर गाँव निवासी दुखु मरांडी की मृत्यु बंद पड़े खदान में डूबने से हो गई । दरसल दुखु मरांडी का विवाह पाकुड़ के बलियाडाँगा मे हुई थी….

वह ससुराल आया हुआ था, जहाँ पास के बंद पड़े खदान में नहाने गए थें, जहाँ अधिक गहराई होने के कारण डूबने से युवक की मौत हो गई…

मोके पर पहुंची पुलिस ने शव को निकाल कर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोना जोड़ी सदर अस्पताल भेज दिया,वहीँ को शव को देख परिवार में मातम छा गया…

NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..