धनबाद(DHANBAD) बियाडा के पूर्व चेयरमैन विजय झा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि धनबाद लोकसभा के बीजेपी प्रत्याशी ढुलू महतो पर गंभीर आरोप लगाया है कि वो एक सजायाप्ता प्रत्याशी है वो जानबूझकर इलेक्शन कमीशन को जो नामांकन पर्चा दाखिल करते समय शपथ पत्र दिया गया है उसमे सजायप्ता का जिक्र नहीं किया गया और साथ ही साथ जो फॉर्म c के तहत अखबारों में प्रत्याशी के बारे में घोषणा पत्र निकाला गया है
उसमे धनबाद के बजाए गिरिडीह लोक सभा का जिक्र किया गया है यानि प्रत्याशी द्वारा जानबूझकर गलत लोकसभा का नाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को सोच समझकर वोटिंग करना होगा और मतदान 25 मई को होना है । उन्होंने कहा कि इसकी लिखित शिकायत चुनाव आयोग कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जिस वार्ड वोट प्रतिशत अच्छा रहेगा उन्हे सम्मानित भी किया जाएगा
NEWS ANP के लिए धनबाद से नितेश गोप की रिपोर्ट…

Leave a Reply