बलियापुर(BALIAPUR) : मासस के केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व विधायक आनंद महतो अपने पार्टी मासस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी जगदीश रवानी के जनसंपर्क के लिए आज चांदकुइयां कालोनी, बिलासपुरी धौड़ा, गोलमारा बस्ती, अलकडीहा बस्ती, मुकुंदा आदि क्षेत्रों में गए। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पाटी की सरकार एक तानाशाह की सरकार है ,हमारी पाटी मजदूर किसानों की पार्टी है। हमारी पार्टी जन आंदोलन से बनी पार्टी है ।
आज केंद्र के नीतियों के कारण देश में बेरोजगारी महंगाई चरम सीमा पर है। उन्होंने 22 तारीख को बलियापुर में हो रहे हैं विशाल सम्मेलन में लोगों को आने के लिए आमंत्रित भी किया साथ ही मासस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी प्रत्याशी जगदीश रवानी को कैंची छाप पर वोट देने की लोगों से अपील किया। उनके साथ प्रहलाद महतो,आनंदमयी पाल, देबू दे ,मानिक बाऊरी, छेदीलाल यादव, बलराम यादव, सुनील महतो, विजय रवानी, तेजेंद्र कुमार, राजाराम पासवान, विजय, अमित बाउरी, भुईया ,मनोज कुमार ,प्रशांत कुमार आदि थे।
NEWS ANP के लिए बलियापुर से सिंधु कुमार की रिपोर्ट…

Leave a Reply