रांची(RANCHI): RPF के जवानों ने अपनी दिलेरी, सूझबूझ और चौकसी से एक 9 महीने के मासूम की जिंदगी बचा ली और उस मां -बाप की दुनिया उजड़ने से बचा लिया. जिसका रो-रोकर बुरा हाल था. इस अभियान में स्थानीय चुटिया पुलिस ने भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभायी और बच्चा चोर गिरोह के चंगुल से बच्चे को बचा लिया.
दरअसल पांच दिन पहले रांची रेलवे स्टेशन के टिकट खिड़की के सामने एक गरीब मां -बाप के 9 महीने के मासूम को बच्चा चोर गिरोह के सदस्यों ने जाल बिछाकर और फरेब करके चुरा लिया. बच्चा चोरी के इस गिरोह ने पहले दंपत्ति को दोस्ती गांठी और फिर बच्चा लेकर फरार हो गए.
इस बात का जब खुलासा हुआ, तो फिर हाहाकार मच गया. गरीब माता -पिता अपने बच्चे को बेतहाशा पागलो को ढूढ़ने लगे. कई लोगों ने रेलवे और RPF की लापरवाही करार दिया. लेकिन, रांची रेलवे पुलिस की टीम ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए, स्थानीय चुटिया थाना के साथ मिलकर बच्चा ढूढ़ने में लग गई. पहले सीसीटीवी कैमरा खंगाला तो तीन लोग बच्चे की चोरी करते हुए उजागर हुए.
जिसमे एक महिला भी शामिल थी. इसके बाद चुटिया पुलिस ने अपने ख़ुफ़िया सूचना इकठ्ठा कर उड़ीसा पहुंची. इसके बाद रांची RPF ने उड़ीसा RPF की टीम के साथ संपर्क स्थापित किया. इनके मदद से बच्चा चुराने वाले तीन चोरों को धर दबोचा. इसके बाद इनकी निशानदेही पर बच्चा खरीदने वाली दो महिला को गिरफ्तार करने के साथ ही बच्चा भी बरामद कर लिया.
इसके बाद नो महीने के बच्चे को उसके माता -पिता को सुपुर्द किया. इस मिशन में आरपीएफ पोस्ट रांची में पदस्थापित अवर निरीक्षक श्री सूरज पाण्डेय ने बड़ा अहम किरदार निभाया, जिन्होने इस पूरे अभियान में एक कड़ी के तौर पर काम करते रहें और एक अबोध बच्चे को जिसने दुनिया अभी देखा भी नहीं, उसे एकबार फिर नई जिंदगी देने में मदद की. चूटिया थाना पुलिस ने भी सराहनीय काम किया.
काफ़ी मशशकत के बाद बच्चा तो बरामद हो गया. लेकिन स्टेशन और यात्रा के दौरान सभी की ये जिम्मेदारी बनती है कि खुद को हमेशा सजग रहें और सावधानी हर पल रखने की जरुरत है. क्योंकि आपकी सावधानी ही बचाव है और किसी अनजान खतरे का इलाज है.
NEWS ANP के लिए रांची से शिवपूजन सिंह की रिपोर्ट..

Leave a Reply