इंडिया महा गठबंधन ने किया जनसंपर्क अभियान के साथ सभा का आयोजन..

झरिया (JHARIYA)धनबाद लोक सभा कांग्रेस पार्टी व इन्डिया गठबंधन की प्रत्याशी अनुपमा सिंह को भारी मतों से विजई बनाने को लेकर जन सभा एमओसीपी स्थित शुक्रवार को किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी अनुपमा सिंह को आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस झारखंड मुक्ति मोर्चा और गठबंधन के नेता लोग उपस्थित रहे । मौके पर झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहां कि महागठबंधन प्रत्याशी अनुपमा सिंह को भारी मतों से विजय बनाकर महा गठबंधन को मजबूत बनाएं जिससे कि धनबाद लोकसभा का विकास हो सके। अगर आप अपने क्षेत्र में शांति चाहते हैं गुंडो से बचना चाहते हैं, तो महागठबंधन प्रत्याशी को वोट देकर कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लें।

पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि मेरे आने से झरिया क्षेत्र में बहुत से विकास के काम हुए हैं चाहे रोड़ की समस्या हो या फिर पानी की समस्या इन सभी पर लागतार कार्य जारी है वह हमारी ही देन है अगर आप अनुपमा सिंह को वोट देकर विजय बनाएंगे तो हम गारंटी के साथ कह सकते हैं कि जो भी आपका काम होगा वह मेरा काम होगा।

वहीं महागठबंधन प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने कहा कि हम ज्यादा वादा आपसे नहीं करेंगे जो वादा करेंगे, उसको पूरा करने का काम करेंगे 1 साल के अंदर धनबाद लोकसभा में जो भी आधे अधूरे कार्य पड़े हुए हैं उन समस्याओं को हम दूर करेंगे। चाहे मजदूरों की समस्या हो या फिर विस्थापन की समस्या इन सभी को हल करने का प्रयास करेंगे।

हम राजेंद्र बाबू की पुत्रवधू है जो वादा करते हैं उसको 100% निभाएंगे ।कार्यक्रम में पूर्व विधायक फूलचंद मंडल ,धरणीधर मंडल ,पूर्णिमा नीरज सिंह,भोला सिंह, राधेश्याम वाल्मीकि ,आरके पाठक, केडी पांडे ,अशोक मोदक, बबलू सिंह, बसंत ठाकुर ,गौतम सिंह ,जीतू मोदक के अलावे बड़ी संख्या में गठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद थे।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट