झरिया(JHARIYA): भगवान के दर्शन करने पहुंचे भक्त के बैग लेकर नशा खोर युवक हुआ फरार। मामला मंगलवार की रात्रि लगभग 8 बजे की है। भुक्तभोगी मानबाद निवासी रमेश केशरी ने बताया कि नितदिन की तरह मैं झरिया थाना अंतर्गत चिल्ड्रेन पार्क मोड़ स्थित प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर भगवान के दर्शन करने गया था।
चमड़े का बैग होने के कारण अपने कंधे से उतार कर मंदिर के मुख्य द्वार के पास बैग को रखकर भगवान का दर्शन करने मंदिर परिसर में प्रवेश किया और जब अंदर से बाहर निकला तो देखा कि बैग उक्त स्थल पर नहीं है। अपने स्तर से काफी खोजबीन किया परंतु बैग का कोई अतापता नहीं मिला।
अंत में मंदिर में लगे सीसी कैमरे को खंघलवाया तो पाया कि एक युवक बड़े आराम से बैग को उठाकर ले गया। बैग में कई जरूरी कागजात और लगभग तीन हजार नगद रूपए थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उक्त युवक को नई दुनिया मोहल्ला के समीप नशे के हालात में पकड़ा।
सख्ती से पूछताछ करने के दौरान उसने बताया की उसका नाम संतोष है और वो चौथाईकुल्ही का रहने वाला है। उसने बैग को आमलापाड़ा के एक मकान की छत पर छुपा दिया है। युवक के बताए जगह से बैग तो बरामद हो गया लेकिन उसमे रखे पैसे गायब थे।
युवक ने बताया की पैसे मेरे आवास पर है जब हम लोग उसे पकड़ कर उसके आवास ले जाने लगे तो वो अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। हमलोग देर रात तक उसे ढूंढते रहे लेकिन वो नहीं मिला। बुधवार की अहले सुबह फिर से खोजबीन शुरू की तो पता चला की वो फिर से नई दुनिया मोहल्ला में है।
जिस वक्त उसे पकड़ा तो युवक नशे में धुत था। जब उसकी जेब तलाशी तो उसमे पच्चीस सो रुपए बरामद हुए। पूछने पर बताया की बाकी पैसा का नशा कर खतम कर दिया। नशे के कारण ही यह सब काम करता हूं। जिसके बाद हम लोग बरामद पैसे लेकर वापस लोट गए।
वही इस संबंध में पुछे जाने पर भुक्तभोगी ने कहा की जब हमारा बैग और पैसा मिल गया तो अब थाना में शिकायत नहीं करुंगा।
NEWS ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट..

Leave a Reply