आसनसोल (ASANSOL),पश्चिम बंगाल आसनसोल लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली जामुड़िया विधानसभा के जानग्राम इलाके से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, स्थानीय लोगों ने इलाके मे स्थित 243 नंबर बूथ मे प्रशासन द्वारा लगाए जा रहे जैनेरेटर को जैनेरेटर लगाने से मना कर दिया है,
उनका आरोप है की उनके इलाके मे बिजली की तार बिछी हुई है, बिजली के खम्भे भी हैं, बिजली के ट्रांसफार्मर भी है, इलाके मे रह रहे लोगों के घरों मे बिजली का कनेक्शन भी है, पर इलाके के किसी भी घर मे बिजली की पिछले 25 वर्षो से सफलाई नही है, ऐसे मे पश्चिम बंगाल मे होने वाले चौथे चरण के मतदान के लिए उनके इलाके मे स्थित बूथ मे मतदान करवाने के लिए जैनेरेटर लगाई जा रही है, उन्होने यह भी कहा की प्रशासन द्वारा बूथ मे जो जैनेरेटर लगाया जा रहा है
वह जैनेरेटर वह नही लगाने देंगे, वह इस लिए की इलाके के लोग मतदान करवाने आए लोगों को यह एहसास करवाना चाहते हैं की बिना बिजली के रहने मे लोगों को क्या -क्या दिक्क़ते आती हैं, लोगों की अगर माने तो इलाके मे बिजली की सफलाई ईस्ट्रन कोल फिल्ड लिमिटेड कंपनी ने दी थी, पर किसी कारण उन्होने इलाके मे बिजली की सफलाई बंद कर दी, तब से कई चुनाव आए, चुनाव प्रचार के दौरान कई नेताओं ने इलाके का दौरा किया
इलाके मे रह रहे लोगों से यह वादा किया की वह इलाके की बिजली की समस्या बहोत जल्द हल कर देंगे, पर इलाके की समस्या अब तक हल नही हो सकी, अब आसनसोल मे लोकसभा का चुनाव है, तृणमूल से शत्रुघ्न सिन्हा तो भाजपा से सुरेंद्र सिंह अहलुवालिया तो वहीं सीपीएम से जाहनारा खान चुनावी मैदान मे हैं, यह तीनो उमीदवार तो इलाके मे चुनाव प्रचार करने नही पहुँचे पर उनके नेता लगातार इलाके के लोगों के सम्पर्क मे हैं कोई उनको मोदी की गारंटी दे रहा तो कोई दीदी की गारंटी तो कोई लोगों से यह अटूट वादा करते हुए मोदी और दीदी की गारंटीयों को पूरी तरह फेल बताते हुए
इलाके की वर्षो पुरानी समस्या को हल करने का आश्वासन दे रहा, ऐसे मे इस बार के लोकसभा चुनाव मे भी इलाके के लोगों के वर्षों पुरानी समस्या का हल तो नही हुआ पर पहले की तरह अन्य चुनावों के दौरान नेताओं द्वारा किए गए वादे और आस्वासन ही लोगों के हाँथ आए
NEWS ANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट ..

Leave a Reply