झरिया(JHARIYA): झरिया मेन रोड स्थित राजदेव मिस्त्री एंड सनस नमक दुकान के मालिक बसंत शर्मा को पिछले कई दिनों कुछ शरारती तत्वों द्वारा परेशान किया जा रहा था।
जिसको लेकर शुक्रवार को उन्होंने झरिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। बसंत शर्मा ने बताया की पिछले कुछ दिनों से जब सुबह वो अपनी दुकान खोलने आते है तो देखते है की उनके दुकान के गेट में लगे ताले में किसी के फेविक्विक ( गोंद) और बालू डालकर जाम कर देते है।
मजबूरन ताला तोड़कर दुकान खोलना पड़ता है। यह वाक्य उनके साथ लगातार तीन से चार बार दोहराया गया है। शुक्रवार की सुबह भी जब दुकान खोलने आए तो देखा की इस बार भी किसी ने ताला में गोंद और बालू डालकर जाम कर दिया है।
आसपास से पूछताछ भी किया लेकिन जब किसी ने कुछ नहीं बताया तो थक हार कर झरिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज करा कर शरारती तत्वों पर कारवाई की गुहार लगाई है। वही मामले की शिकायत मिलने के बाद झरिया पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द सिंह बुंदेला की रिपोर्ट..

Leave a Reply