लोस BJP प्रत्यासी ढुल्लू महतो की धर्मपत्नी सावित्री देवी के नेतृत्व मे महिला समिति की बैठक हुई संपन्न…

मोदी जी द्वारा चलाए गए कल्याणकारी योजनाओं से कराया अवगत।

झरिया(DHANBAD) झरिया विधानसभा के वार्ड नं 46 अंतर्गत लाल मैदान स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी महिला समिति की बैठक मुन्नी देवी एवं पूर्णिमा देवी के नेतृत्व मे संपन्न हुई। मुख्य अतिथि के रुप में लोक सभा प्रत्यासी ढुल्लू महतो के धर्मपत्नी सावित्री देवी मौजूद थी।

मौके पर मौजूद महिलाएं को संबोधित करते हुए देश के प्रधान मंत्री मोदी जी द्वारा चलाए गए कल्याण कारी योजनाओं को विस्तार पूर्वक रखते हुए कहा कि आने वाले 25 मई को भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल फुल पर बटन दबा कर लोक सभा प्रत्यासी ढुल्लू महतो को भारी मतों से विजई बनाते हुए एक फुल मोदी के नाम दिल्ली भेजने का काम करे। ताकि धनबाद की जनता की हर समस्याओं को पटल पर रख कर विकास की ट्रेन को तेजी गति से पटरी पर दौड़ा सके। श्री महतो एक गरीब का बेटा है और गरीबी में अपने जीवन यापन कर लोगों को हर संभव मदद करने का काम किया है

और आगे भी करेगें। इसके लिए आप सभी माताओं बहनों के साथ साथ भाई बंधुओं की आशीर्वाद जरूरी है। अपने तो मतदान करें ही लोगों को भी मोदी जी के द्वारा चलाए गए कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करें इसके लिए पहले मतदान फिर जलपान करें। मौके पर अरुण साव,जोगिंदर यादव,राजकुमार अग्रवाल पूर्व पर्षद अनुप साव के अलावे महिला समिति के मुन्नी देवी, पूर्णिमा देवी, मंजू जेधिया, रेखा देवी, झालो देवी, टुनी देवी, श्याम कुमार, श्याम पड़ी देवी, मुनरिक केवट, मंगली देवी, बसंती देवी, सुमन देवी के आलावे बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द बुंदेला की रिपोर्ट…


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *