धनबाद लोकसभा चुनाव: ब्रामण समाज का काँग्रेस को समर्थन…

बोकारो(BOKARO) धनबाद लोकसभा चुनाव में ब्रामण समाज इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अनुपमा सिंह के साथ है।ब्रामण समाज काँग्रेस पार्टी के प्रत्याशी अनुपमा सिंह को तन मन और धन के साथ मदद करेगा।उक्त बातें ब्रामण समाज के बरिस्ट नेता सह बोकारो महानगर काँग्रेस पार्टी पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण पांडेय ने बोकारो सेक्टर तीन स्थित आवास पर पहुँचे

बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह को आशीर्वाद देते हुए कही।ब्रामण समाज के कार्यकर्ताओ की बैठक हुई।बैठक में सर्वसम्मति से धनबाद लोकसभा क्षेत्र में काँग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को समर्थन देने की घोषणा की।बैठक में पारस नाथ तिवारी, सतेंद्र पांडेय, बिमल पांडेय, अरविंद पांडेय, शैलेन्द्र चौबे, नीरज पांडेय, जगदीश पांडेय, द्वारिका नाथ तिवारी संत सिंह, अभिषेक सिंह, जयवीर सिंह समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए बोकारो से धर्मेन्द्र सिंह की रिपोर्ट…