दुग्धा में मथुरा प्रसाद महतो के समर्थन में इंडिया गठबंधन की संयुक्त बैठक…

दुग्धा(DUGDHA) प्रखंड के दुग्दा स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यालय में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से 6 अप्रैल को नामांकन पर्चा दाखिल करने तथा 25 अप्रैल को होने वाली मतदान में अधिक से अधिक इंडिया प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो के समर्थन में वोट हो यह सुनिश्चित करने को लेकर आपसी विचार विमर्श किया गया।

महागठबंधन के प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो ने प्रधानमंत्री मोदी की खामियां तथा जुमले वाजी को और वर्तमान सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के 5 साल में किए गए कार्यों को लोगों के बीच जा जाकर बताएं। हेमंत सोरेन सरकार के कार्यो को जनता के बीच में रखे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सुभाष चंद्र महतो, प्रखंड सचिव बालमुकुंद महतो, झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता वीरू महतो,

राजकुमार महतो, रंजीत हासदा ,अर्जुन पंडित,योगेंद्र महतो, हीरालाल टुडू, सुनील टुडू, कांग्रेस के खुर्शीद आलम, राजद के संजय यादव, विजय यादव, बढ़न गोप, जंग बहादुर सिंह, बीरू यादव ,राजद के प्रखंड अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह महिला प्रकोष्ठ के हृदया देवी,ब्रमदेव हेम्ब्रम, पूर्ब मुखिया हीरा टुडू, लालचंद महतो,बैजू महतो पूर्व मुखिया गणेश दास , इत्यादि दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए दुग्धासे धर्मेन्द्र सिंह की रिपोर्ट…