पलामू में शादी की पूरी तैयारी हो गई थी दुल्हन बनी लड़की को उठा ले गई पुलिस…

झारखंड पलामू घर में शादी की पूरी तैयारी हो गई थी। घृतढारी की रस्म चल रही थी। अचानक पुलिस पहुंच गई। सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली दुल्हन की शादी पुलिस ने रूकवा दी। नाबालिग दुल्हन को CWC में पेश किया गया।

बाल विवाह की रोकथाम में लगे एक संस्था की पहल पर प्रशासन और पुलिस जागी और बाल विवाह रूकवा दिया, वहीं लड़की का रेस्क्यू किया। यह शादी पलामू के तरहसी थाना क्षेत्र में हो रही थी। अग्रगति संस्था के निक्कू पाठक ने मीडिया को बताया तरहसी के इलाके में बाल विवाह हो रहा था,

जिसे रुकवाया गया है। रेस्क्यू करने के बाद लड़की को सीडब्ल्यूसी के सामने प्रस्तुत किया गया। पिछले कुछ महीनों में पलामू में 6 से अधिक बाल विवाह को रुकवाया गया है।

NEWS ANP के लिए पलामू से ब्यूरो रिपोर्ट…