आसनसोल के एक होटल मे हो रही थी बिलुप्त प्रजाति के जीव की तस्करी पुलिस ने पांच को दबोचा, पूछताछ जारी…

आसनसोल, पश्चिम बंगाल आसनसोल साऊथ पुलिस फाड़ी ने गुप्त सुचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है, पुलिस ने आसनसोल पुलिस लाईन स्थित होटल आसनसोल इन मे रूम संख्या 206 और 207 मे रहकर तस्करी कर रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है,

यह पांचो लोग बिलुप्त प्रजाति की एक छिपकली की पिछले दो दिनों से सौदेबाजी कर रहे थे, इस छिपकली की पहचान तस्करों की भाषा मे तोखोक और टोको के नाम से की जाती है, पुलिस की अगर माने तो पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुजीत सिन्हा आसनसोल राधा नगर का रहने वाला, महेश घासी आसनसोल हीरापुर का रहने वाला, सलाऊदीन शांख उत्तर 24 परगना, मुस्तफिक मंडल सिराजपुर उत्तर 24 परगना, सफीकुल लस्कस उत्तर 24 परगना का रहने वाले के रूप मे हुई है,

आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमीशनरेट के एसीपी सेंटरल बिस्वाजीत नस्कर ने आसनसोल साऊथ थाने मे एक संवाददाता सम्मेलन कर पत्रकारों को यह जानकारी दी की आसनसोल साऊथ पुलिस फाड़ी के पुलिस अधिकारी संजीव दे के नेतृत्व मे आसनसोल साऊथ थाना ने आसनसोल पुलिस लाईन स्थित आसनसोल होटल इन मे जॉइंट ऑपरेशन कर छापेमारी की और शनिवार दोपहर साढ़े 12 बजे छापेमारी की थी जिस छापेमारी मे पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से दुर्जभ और बिलुप्त प्रजाति के एक वन्य प्रजाति की छिपकली को जब्त किया है और मामले की छानबीन मे जुट गए हैं, फिलहाल पकड़े गए आरोपियों को अदालत मे पेश कर उनको पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा

और इनके पुरे नेटवर्क को धर दबोचने की कोसिस की जाएगी, बताया जा रहा है की पुलिस द्वारा जब्त किए गए छिपकली की लम्बाई लगभग 17 इंच है और इसकी अनुमानती क़ीमत अतराष्ट्रीय मार्केट मे एक करोड़ से ऊपर है, इस छिपकली को खरीदने वाले इसके मांस को विभिन्न प्रकार के असाध्य बीमारियों मे दवा बनाने का दावा करते हैं, जिस कारण इन छिपकलियों की भारी डिमांड है, यही कारण है की पश्चिम बंगाल, असम, मणिपुर सहित देश के कई राज्यों मे इस छिपकली की तस्करी बढ़ गई है, हालांकि इन छिपकलियों को बचाने के लिए वन विभाग व पुलिस उच्च स्तर पर अभियान चलाकर तस्करों को गिरफ्तार करने की प्रयास मे जुटी हुई है, बावजूद उसके इन छिपकलियों की हो रही तस्करी पर लगाम नही लग पा रही है,

NEWS ANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट ..