टोटो और भुटभुटिया के बीच सीधी टक्कर में आधा दर्जन लोग घायल…

पाकुड़(PAKUD) पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर मुरारई मुख्य सड़क पर जीनमता पेट्रोल पंप के समीप टोटो और भुटभुटिया जुगार गाड़ी के बीच भीषण टक्कर में आधा दर्जन लोग घायल हो गया ।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक डांगापाड़ा निवासी टोटो चालक सोजोबुल सेख मुरारई से पैसेंजर लेकर महेशपुर अंबेडकर चौक जा रहा था इसी दरम्यान विपरीत दिशा से आ रही भुटभुटिया चालक जीनमाता पेट्रोल पंप के पास सामने से धक्का मार कर फरार हो गया जिससे टोटो चालक सीजीबुल सेख 22 वर्षीय आरनेस्ट टुडू सिदरी 30 वर्ष, गंभीर रूप से घायल हो गया जबकी मुरशिदा बीबी , साहिद सेख , पुजा घोष एव एक अन्य महिला को हल्की चोट लगी है ।

उधर घटना की सुचना पर एसआई सोहराब खान दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुच कर सभी घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहा डाॅ. सुशिल कुमार ने घायल का बारी बारी इलाज की और सोजीबूल सेख एवं आरनेस्ट मुर्मू को बाहर रेफर कर दिया । पुलिस वाहन जब्त कर आगे की कार्रवाई मे जुटे है ।

NEWS ANP के लिए के लिए पाकुड़ से जय देव की रिपोर्ट …


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *