धनबाद (DHANBAD) लोकसभा चुनाव को लेकर गुरुवार की रात गोविंंदपुर प्रखंड क्षेत्र के इंडिया गठबंधन के नेताओं व कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक बरवाअड्डा में हुई. अध्यक्षता कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मनोज हाडी व संचालन गोविंंदपुर प्रखंड लोकसभा प्रभारी अनिल साव ने किया.
सर्वसम्मति से गोविंंदपुर प्रखंड क्षेत्र को पांच जोन में बांटकर बूथ कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा गोविंंदपुर क्षेत्र के सभी बूथों में पंद्रह सदस्यसीय कांग्रेस, झामुमो, आप, राजद व अन्य इंडिया गठबंधन के पार्टियों का संयुक्त कमेटी दो दिनों के अंदर तैयार कर पार्टी के उम्मीदवार अनुपमा सिंह के पक्ष में गांव, गांव में प्रचार अभियान शुरू करने पर सहमति बनी.
मुख्य अतिथि धनबाद जिला प्रभारी चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा कि पार्टी आलाकमान ने अनुपमा सिंह को उम्मीदवार को बनाया है. बूथ स्तरीय इंडिया गठबंधन के सभी नेता व कार्यकर्ता एकजुट होकर आपसी मतभेद का त्याग कर पार्टी उम्मीदवार को जिताने का संकल्प ले. उन्होंने कहा कि सहयोगी दलों को मान, सम्मान हमेशा बना रहेगा. विशिष्ट अतिथि अशोक सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता अपने, अपने बूथ को मजबूत करें और सिंदरी विधान सभा क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार को लीड दिलाए. कहा कि बूथ स्तरीय कार्यकर्ता ही पार्टी को चुनाव जिताते है.
उन्होंने पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में गांव, गांव में अभियान चलाने की अपील की. बैठक में आप के प्रदेश संयोजक डीएन सिंह, झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष अताउल्लाह अंसारी, इजाज अहमद, राजद के मोबीन अंसारी, बीस सूत्री अध्यक्ष अख्तर अंसारी, सोमनाथ चक्रवर्ती, रामकिशुन विश्वकर्मा, अयूब अंसारी, गुल्लू अंसारी, शेखर यादव, माथुर अंसारी, मोइन अंसारी आदि ने भी संबोधित किया. मौके पर सोहराब अंसारी संजय सोरेन, मनजुडा मरांडी, पैगाम अली, पारस हांसदा, शरीफ अंसारी, सलाउद्दीन अंसारी, यूनूस अंसारी, ताहिर अंसारी, बिलाल अंसारी, बंमबंम सिंह, निर्मल मंडल, अकबर रजा, अनवर अंसारी, इशहाक अंसारी, अली अख्तर अंसारी, तबरेज अंसारी, मकरूद्दीन अंसारी आदि मौजूद थे.
NEWS ANP के लिए धनबाद से नितेश गोप की रिपोर्ट…

Leave a Reply