धनबाद(DHANBAD)निरसा। ईसीएल मुगमा क्षेत्र के सीबीएच ग्रुप के अभिकर्ता रामप्रकाश पांडे को बुधवार की रात सीबीआई की टीम ने कुमारधुबी बरमुड़ी कोलियरी के पुराना रेलवे साइडिंग के समीप रंगेहाथ घुस लेते दबोच लिया।
बताया जाता है कि निरसा हरियाजाम कोलियरी में कार्यरत कर्मी संजीव कुमार सिन्हा से एक लाख रुपए घूस अभिकर्ता राम प्रकाश पांडेय ने मांगा था। इसकी शिकायत सीबीआई से की गई थी। सीबीआई के अधिकारी अभिकर्ता पांडे को 25 हजार रुपया के साथ पकड़ा है।
कहा जा रहा है कि सीबीआई पांडेय के कुमारधुबी कोलियरी के आवासीय और कार्यालय को सील कर दिया गया है। हालांकि इन सभी मामलों को लेकर सीबीआई या ईसीएल के द्वारा कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Leave a Reply