रांची( RANCHI): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण को छेड़छाड़ कर फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड और शेयर करने के मामले में दिल्ली पुलिस के द्वारा झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर नोटिस भेजा गया।
2 मई की सुबह 10.30 बजे दिल्ली पुलिस स्पेशल के जांच अधिकारी के सामने पेश होने को कहा।
दरअसल चुनावी माहौल के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. X ने झारखंड कांग्रेस के हैंडल पर एक्शन लिया है. X ने पार्टी के हैंडल पर रोक लगा दी है. असल में इसी X हैंडल से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एक ‘डीपफेक मॉर्फ्ड वीडियो’ पोस्ट किया गया था. जिसके बाद कानूनी कार्रवाई की मांग की गई थी. इसी के बाद X की ओर से ये एक्शन लिया गया है.
NEWS ANP के लिए वी सिंह की रिपोर्ट

Leave a Reply