सिंदरी(SINDRI) सिंदरी में महागठबंधन के धनबाद लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती अनुपमा सिंह के नामांकन कार्यक्रम में सिंदरी से हजारों की संख्या में महागठबंधन 190 गाड़ी का काफिला लेकर सिंदरी कार्यालय से धनबाद गोल्फ ग्राउंड पहुंचा। महागठबंधन के नेताओं ने इस जुलूस का नेतृत्व किया,
जिसमें कांग्रेस के संतोष चौधरी, अजय कुमार, पूर्णेन्दु सिंह, दिलीप मिश्रा, राहुल राज, यादव आरजेडी के मुनेश्वर यादव, ऋषि यादव, सुरेश रावत, प्रदीप पाल, राजू यादव, जे एम एम के रामू मंडल, देवाशीष हादसा, राजू मंडल, पवन कुमार, सीपीआई सीपीएम के कृष्ण कुमार, विकास कुमार ठाकुर, सुरेंद्र राय आदि शामिल थे।

जुलूस ने धूप में भी अपना समय देते हुए अपने समर्थकों को जोड़ा। सिंदरी नगर के सभी महागठबंधन के कार्यकर्ताओं को एक-दूसरे की बधाई दी और एकत्रित होकर जुलूस को सफल बनाया।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट…

Leave a Reply