धनबाद लोस के BJP प्रत्याशी ढुल्लू महतो ने डीसी कार्यालय में किया नामांकन पर्चा दाखिल..केसरिया पगड़ी में समर्थको की उमड़ी भीड़… बाबूलाल और पीएन सिंह भी हुए शामिल..

धनबाद(DHANBAD): सनर्वप्रथम ढुल्लू महतो ने अपने धर्मपत्नी सावित्री देवी के साथ अपने गाँव चिटाहीधाम स्थित रामराज मंदिर में पूजा अर्चना कर हजारों समर्थकों के साथ धनबाद के बरवाअड्डा एयरपोर्ट पहुँचे…

जहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का स्वागत किया और सीधा उपायुक्त कार्यालय पहुँचे जहां उन्होंने पर्चा दाखिल किए इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी सावित्री देवी भी उपस्थित रही..

ढोल नगाड़े गाजे बाजे एवं आदिवासी निर्त्य के के साथ समर्थकों ने अपने लोकप्रिय नेता ढुल्लू महतो एवं बाबूलाल मरांडी का स्वागत किया..इसके बाद जुलुश के साथ रोड शो करते हुए बाघमारा विधायक सह भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो धनबाद के गोल्फ ग्राउंड के लिए निकले ..

जुलूस में उनके समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता जहां केसरिया परिधान और पगड़ी में नज़र आएं वही गाजे बाजे और झूमते नाचते कार्यकर्ता बीजेपी के झंडा लिए ढुल्लू के समर्थन मे खूब नारे भी लगाएं…

इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था…पत्रकारों से बात करते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस बार झारखंड से सभी 14 सीट एनडीए जीतेगी,.. इंडी गठबंधन पहले ही चुनाव में हार मान लिया है…

NEWS ANP के लिए संतोष और सोनू के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..