कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा के समर्थन में उतरा इंटक का ट्रेड यूनियन “RCMU”..अनूप ने कहा,सिर्फ 09दिन में 05लाख का पिछला अंतर समाप्त हुआ..इस बार 25मई को जनता ढुल्लू को जवाब देगी..

धनबाद (DHANBAD)धनबाद लोक सभा के इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के समर्थन में उतरा राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन यानी इंटक से संबंध आरसीएमयू…इसको लेकर बैंकमोड के होटल ब्लैक रॉक में कांग्रेस की चुनावी कार्यलय बैठक आयोजित की गई जहां पर बेरमो विधायक सह आरसीएमएस के राष्ट्रीय महासचिव अनूप सिंह शामिल हुए …इसमें ट्रेड यूनियन से जुड़े सभी मजदूर नेता सम्मिलित हुए विधायक अनूप सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बीएमएस को छोड़कर बाकी सभी ट्रेड यूनियन की सहयोग और समर्थन हमें मिल रहा है उन्होंने बाघमारा विधायक सह भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो पर निशाना साधते हुए कहा कि वे एटक की राजनीति कर रहे हैं जबकि भाजपा से जुड़े हुए हैं और भाजपा का अपना मजदूर संगठन BMS हैवे दो नाव पर सवार होकर लोगों को कंफ्यूज कर रहे हैं ..

अनूप सिंह ने यह भी कहा कि आज कोल इंडिया में अनफिट आश्रितों को नौकरी नहीं मिल रही है पिछले कई वर्षों से इस मामले को लेकर वे लोग लगातार आवाज उठाते रहें है लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों के कारण मजदूर और उनके अस्तित्व को हक नहीं मिल रहा है ,जेबीसीसीआई में जो भी फैसला होता है उसे कोल इंडिया द्वारा लागू नहीं किया जा रहा है .मोदीराज में हद तो तब हो गई जब एमडीओ मोड में पहली बार कोल इंडिया को सरकारी कंपनी के तर्ज पर कोयला बेचने का अधिकार दे दिया गया है और झारखंड में ऐसे पांच कोलियरी हैं जिन्हें कोयला बेचने का संपूर्ण अधिकार दे दिया गया है.. जब प्राइवेट कंपनियां सस्ते दर पर कोयला बेचेंगे तो फिर सरकारी कंपनियों के महंगे दर वाली कोयला कौन खरीदेगा.. प्राइवेट कंपनियां मशीन से कोयला निकलेंगे जबकि सरकारी कंपनियां मजदूरों के जरिए कोयला खनन करेंगे.. ऐसे में मजदूरों का हक छीना जाएगा जिस कोयला उद्योग को कभी कांग्रेस ने राष्ट्रीयकरण करके देश को समर्पित किया था आज उस कोल इंडिया को निजीकरण कर पूंजीपतियों के हाथो बेचने की तैयारी है..कोल इंडिया को बचाने के लिए और उसके इकाई बीसीसीएल को बचाने के लिए कांग्रेस का आना जरूरी है

अनूप सिंह ने कहा कि धनबाद लोक सभा में इस बार लड़ाई भाजपा कांग्रेस की नहीं है यह आम जनता की लड़ाई है जो नहीं चाहते कि ढुल्लू महतो यहां का सांसद बने ..इसलिए आम लोग अनुपमा सिंह का साथ दे रहे हैं … अनूप ने कहा कि पत्रकार भी मानते है इस बार कांटे की टक्कर है..पिछले बार का 05 लाख अंतर सिर्फ 09 दिन में ही समाप्त हो गया अभी 01 माह बाकी है..जनता ढुल्लू को जवाब देगी…

अनूप सिंह ने कहा कि उनके प्रत्याशी अनुपमा सिंह द्वारा 01 मई मजदूर दिवस को नामांकन पर्चा भरा जाएगा और मेरे पिताजी जीवित होते तो वह भी यही कहते मजदूर दिवस से बड़ा दिवस उनके लिए कोई नहीं होता… अनूप सिंह ने यह भी कहा कि उनके पत्नी अनुपमा सिंह केनामांकन के दौरान मुख्यमंत्री चंपई सोरेन , पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन ,कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, सभी मंत्री विधायक एवं तमाम मजदूर नेता शामिल रहेंगे…

इस बैठक में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के केंद्रीय, क्षेत्रीय एवं शाखा पदाधिकारी शामिल हुए..राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के महामंत्री एके झा ने बताया कि ये चुनाव देश की सार्वजनिक उपक्रम को बचाने और लोगों को न्याय दिलाने का भी है..

बैठक में पूर्व मंत्री सह इंटक नेता मन्नान मल्लिक , रामप्रीत यादव, मिथलेश प्रसाद सिंह, महेंद्र सिंह, लगन देव यादव, शशि भूषण तिवारी, संतोष महतो, वीरेंद्र अम्बष्ट, रामवृक्ष यादव, जे पी यादव, वैभव सिंह, अशोक लाल, कयूम खान, सुरेंद्र यादव, जितेंद्र शर्मा, महेश निषाद, सुनील राय, नवल पासवान, गुड्डू खान, अंजनी त्रिपाठी, सी पी संतन, अजय कुमार सिंह, वेद नारायण सिंह, मुन्ना, एस के शाही, पंकज मिश्रा, बमभोली सिंह, सीता पासवान, श्रीमती दुर्गा दास, रामचंद्र पासवान, दयाल महतो, वीरेंद्र बाउरी, सरजू सिंह, विमलेश चौबे, संजय निषाद, कालीपद रवानी, अक्षयवर प्रसाद, विजय दुबे आदि ने संबोधित किया


बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष बृजेंद्र प्रसाद सिंह, अध्यक्ष मन्नान मलिक और महामंत्री श्री ए के झा ने कहा कि राजेंद्र बाबू ने अंतिम समय तक मजदूरों की सेवा की। धनबाद की धरती मजदूरों की धरती है, जो प्राकृतिक संपदा से परिपूर्ण है। वैभव की इस नगरी को पिछले 10 वर्ष की भाजपा सरकार ने पूरी तरह से बेबस कर दिया है। श्रम शक्तियां घटा दी गई है। लोकतांत्रिक अधिकार छीना जा रहा है। कई शिक्षण संस्थानों को बंद किया गया। बहाली के हर दरवाजे बंद कर दिए गए हैं। COVID-19 में मृत लोग आज भी मुआवजे की राशि के लिए भटक रहे हैं। दूसरी ओर किसानों पर डंडे बसाया गए। बाबा साहब अंबेडकर के संविधान को समाप्त करने की दिशा में हर गलत कार्य किया जा रहे हैं। पूंजीपतियों के ऋण माफ किया जा रहे हैं।

सरकारी बैंकों की बुरी स्थिति की जा रही है। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड, जो धनबाद का लाइफ लाइन है, MDO की नीति के तहत इसकी सारी संपत्ति माटी के भाव चंद पूंजीपतियों के हवाले की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी ने धनबाद लोकसभा से इस बार ऐसा प्रत्याशी दिया है, जो गरीब झारखंड वासियों की जमीन लूट रहा है, छोटे व्यापारियों को आतंकित कर रहा है, असंगठित ट्रांसपोर्टिंग मजदूर, आउटसोर्सिंग मजदूर, ठेका मजदूर को जबरन आर्थिक शोषण का शिकार बनाया जा रहा है। ऐसी प्रवृत्ति के उम्मीदवार से मजदूर, किसान एवं व्यापारी आतंकित एवं परेशान हैं।
इस आर्थिक अपराध के आतंक से निजात पाने के लिए हमें पंडित बिंदेश्वरी दुबे, बी पी सिन्हा, राजेंद्र बाबू के बताए रास्ते पर चलकर कांग्रेस पार्टी परिवार की मदद से महागठबंधन के सभी संगठनों के लोगों के सहयोग से, इस संसदीय चुनाव को जनता की ताकत पर, जनता के सहयोग पर, इस लड़ाई को जितना है। इंदिरा जी, पंडित नेहरू, महात्मा गांधी, सरदार पटेल, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सपनों के भारत को बनाने का संकल्प करना है। जहां हर शोषित, दलित, पीड़ित मजदूर, किसान, व्यापारी, छात्र बेरोजगार,महिला वर्ग को जननायक राहुल गांधी के न्याय पत्र का पूर्ण अधिकार दिलाने हेतु कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को विजय बनाने का संकल्प लेना है ताकि इंडिया गठबंधन का झंडा संसद भवन पर मजबूती से लहराए।


बैठक को सम्बोधित करते हुए कुमार जय मंगल (अनूप सिंह) ने कहा कि अनुपमा सिंह की जीत धनबाद के किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान साथियों, बेरोजगारों और व्यापारियों की जीत होगी। रोजगार का अवसर पैदा करना भारत कोकिंग कोल लिमिटेड सहित इस संसदीय क्षेत्र के सभी सार्वजनिक प्रतिष्ठान को पूंजीपतियों से छीन कर ,अपने मूल स्वरूप में लाकर , बेरोजगार नौजवानों को रोजगार दिलाना, कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह की पहली प्राथमिकता होगी।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट