NDA PC: ढुल्लू महतो नामांकन में राजस्थान CM भजन लाल शर्मा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, सुदेश महतो रोड शो और जनसभा में होंगे शामिल..

धनबाद(DHANBAD): लोकसभा सीट से 30 अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे।जिसमे राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और बीजेपी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ,आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो शामिल होंगे।

बता दें कि मिशन 400 पार के लक्ष्य को पाने के लिए धनबाद लोकसभा से एनडीए प्रत्याशी ढुल्लू महतो के नामांकन के बाद भाजपा गठबंधन का मेगा शो दिखेगा जिसमे राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो मौजूद रहेंगे।

नामांकन के बाद धनबाद के रणधीर वर्मा स्टेडियम में ये तीनो नेता जनसभा को संबोधित करेगे । एनडीए में शामिल सभी घटक दल के नेता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गठबंधन के सभी लोग एकजुट है..

पत्रकारों से बात करते हुए आजसू के धनबाद लोक सभा प्रभारी सह पूर्व मंत्री उमाकांत रजक और बीजेपी लोकसभा प्रभारी सुरेश साव ने लोकसभा चुनाव में भाजपा की रणनीति पर खुलकर चर्चा की और बताया कि एनडीए गठबंधन की मजबूती के सामने इंडी गठबंधन कहीं टिकने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि ये लड़ाई राष्ट्रवाद बनाम परिवारवाद की है..

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट