अहलुवालिया ने उत्तरी पहनाकर मिथुन दा को किया सम्मान तो मिथुन दा ने अहलुवालिया का सरेआम पैर छूकर लिया आशिरवाद…

हेलीकाप्टर से उतरते ही भाजपाइयों ने किया जोरदार स्वागत बैंड बाजे की धुन पर की गई फूलों बारिश…

आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल आसनसोल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्र सिंह अहलुवालिया के समर्थन मे चुनावी प्रचार के लिए 43 डिग्री के जबरदस्त टेम्प्रेचर मे प्रचंड धुप और गर्मी के बिच 11 बजकर 50 मिनट पर आसनसोल के बूदा मैदान मे हेलीकाप्टर से पहुँचे बॉलीवुड अभिनेता सह भाजपा के केंद्रीय कमिटी के सदस्य मिथुन चक्रवर्ती को भाजपइयों ने बैंड बाजे के साथ स्वागत किया

साथ ही उनके ऊपर फूलों की बारिश भी की, जिसके बाद वह भाजपा उमीदवार सुरेंद्र सिंह अहलुवालिया, भाजपा के राज्य स्तरीय नेता कृष्णनेदू मैखार्जी, पश्चिम बर्धमान भाजपा के जिलाध्यक्ष बप्पा चटर्जी, जिला वाइस प्रेसिडेंट प्रशांत चटर्जी सहित भाजपा के कई नेता और कर्मियों के साथ वह रोड सो के लिए निकल पड़े,

मिथुन का यह रोड शो बूदा मैदान से निकलकर करीब 6 किलोमीटर दुरी तय कर मोहिशीला के बड़तोला बाजार पहुँचा इस दौरान सड़क पर मिथुन दा को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ गई, हर कोई मिथुन दा को अपने मोबाइल कैमरे मे कैद करने की जद्दो जहद मे लग गया,

मिथुन दा, मिथुन दा के साथ -साथ जय श्री राम के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा इस दौरान मिथुन लोगों से अपनी पार्टी के उमीदवार सुरेंद्र सिंह अहलुवालिया के लिए वोट मांगते दिखे, इस बिच पुलिस की भारी सुरक्षा देखी गई रोडो शो के आगे पीछे से लेकर सड़क के किनारे पुलिस बल की तैनाती दिखी

NEWS ANP के लिए प०बंगाल से अमरदेव की रिपोर्ट..