शहरग्राम में स्कारपियों के धक्का से बाइक सवार का हाथ-पैर टुटा, भागलपुर रेफर..

पाकुड़(PAKUD): जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम के नजदीक शनिवार को स्कार्पियो और बाइक के बीच भीषण टक्कर में बाइक सवार फागू साह का हाथ पैर टुट गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया ।


जानकारी के मुताबिक शहरग्राम निवासी फागू साह घर में खाना खाकर बाइक से शहरग्राम की ओर जा रहे थे इसी दरम्यान महेशपुर की ओर से आती स्कार्पियो संख्या जेएच04वाई/5343 तेज व लापरवाही से वाहन चलाते हुए शहरग्राम के नजदीक बाइक सवार फागू साह को सामने से धक्का मार दिया ।

जिससे बाइक चालक फागू साह का हाथ पैर फैक्चर हो गया । जिसे ग्रामीणो ने उठाकर इलाज के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल ले गई। जहां से बेहत्तर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया ।


उधर आक्रोषित ग्रामीण ने सड़क जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया । घटना के एक घंटा बाद थाने के पुलिस पदाधिकारी रवि शर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणो को मुआवजा और कार्रवाई करने का अस्वाशन देने के पश्चात सड़क जाम हटा दिया गया । सड़क जाम से दो घंटा आवागमन बाधित रहा ।

NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..