धनबाद (SINDRI)बलियापुर अंचल कार्यालय में दोपहर करीब 12 बजे धनबाद एसीबी की टीम ने ब्लॉक कॉर्डिनेटर जयंत कुमार दे को 30 हजार घुस लेते रंगे हाथों पकड़ा है…
लगभग डेढ़ घंटे की कारवाई के बाद जयंत कुमार दे को गिरफ्तार करके ले गई। बलियापुर भिखराजपुर के ही ठेकेदार मोहम्मद इरशाद से 5 लाख रुपए से बने फाइबर ब्लॉक के काम का बिल पास कराने को लेकर 30 हजार का घुस मांगा था. आपको बता दें की गोलमारा हरी मंदिर और दोलाबड़ में फाइबर ब्लॉक का काम हुआ था
जो ढाई ढाई लाख की लागत से बना है उसी काम का बिल पास कराने के लिए मोहम्मद इरशाद लगातार अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहा था, जयंत कुमार दे के द्वारा 30 हजार घुस मांगा गया था तभी इसकी सूचना धनबाद एसीबी को दी गई और उसके बाद टीम ने कारवाई करते हुए आरोपी को रिश्वत के साथ गिरफ्तार कर लिया..
NEWS ANP के लिए नितेश की रिपोर्ट…

Leave a Reply