JMM ने जमशेदपुर से समीर मोहंती पर जताया भरोसा, गांडेय से कल्पना सोरेन होंगी उम्मीदवार…

रांची(RANCHI) झामुमो ने जमशेदपुर लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. यहां उन्होंने बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती को अपना उम्मीदवार बनाया है. वो फिलहाल बरहागोड़ा विधानसभा से विधायक हैं.

वहीं गांडेय विधानसभा सीट से कल्पना सोरेन (कल्पना मुर्मू सोरेन) को उम्मीदवार बनाया गया है. पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गयी है.

NEWS ANP के लिए रांची से V SIngh की रिपोर्ट..