SSP ने किया नक्सल प्रभावित मनियाडीह थाना क्षेत्र के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण..निर्भीक होकर शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की..

धनबाद(DHANBAD): लोकसभा चुनाव 2024 को भयमुक्त व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए धनबाद पुलिस निरंतर अपनी सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटी है l इसी अभियान के तहत आज SSP ह्रदीप पी जनार्दनन ने नक्सल प्रभावित मनियाडीह क्षेत्र का दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया l

इस दौरान बूथ का सुरक्षा व्यवस्था,बुनियादी सुविधा का निरीक्षण किया और लोगो से निर्भीक होकर शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की।इस दौरान उन्होंने जाताखूटी,मनियाडीह,सर्रा,मछीयरा समेत कई बूथों का निरीक्षण किया।उन्होंने इस दौरान मनिया डीह स्थित सीआरपीएफ कैंप का भी दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया।

भौतिक निरीक्षण के दौरान एसएसपी डंडाटांड और मनियाडीह पहुंचे जहाँ उन्होने हेलीपेड स्थल का निरीक्षण किया l चुनाव के दौरान केंद्रीय सुरक्षा बलों के आवासन के मद्देनज़र इस दौरान उन्होंने डंडाटांड और मनियाडीह स्थित विद्यालय भवनों का भी जायजा लिया और सुरक्षा बलों के ठहराव को लेकर सारी मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली l

दल बल के साथ एसएसपी महोदय ने मनियाडीह थाना अंतर्गत पड़ने वाले कई मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया l इस दौरान उन्होंने मनियाडीह, प्राथमिक विद्यालय सर्रा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय डंडाटांड़, प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर, मध्य विद्यालय जाताखूंटी, प्राथमिक उर्दू विद्यालय भूस्की, मध्य विद्यालय चरककला, प्राथमिक विद्यालय चरकखुर्द का एरिया डोमेनेशन करते हुए नक्सल प्रभावित मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी की l

निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाक़ात की और चुनाव में भय मुक्त होकर मतदान करने की अपील करते हुए मतदान प्रतिशत बढ़ाने की बात कही l

हरदीप पी जनार्दन. SSP, धनबाद

उनके साथ डीएसपी संदीप गुप्ता,CRPF सहायक कमांडेंट देवेंद्र कुमार,पुलिस इंस्पेक्टर साजिद हुसैन समेत मनियाडीह थाना की टीम व सीआरपीएफ सशस्त्र बल के जवान भी उपस्थित थे l

NEWS ANP के लिए टुंडी से चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट..