POLITICAL TWIST: सरयू राय की पार्टी भाजमो धनबाद लोस से लड़ेगी चुनाव.. ढुल्लू और बाबूलाल पर बरसे सरयू.. पूर्व मंत्री ने कहा “मांसाहारी प्रवृत्ति का “टाइगर” कभी घास खा कर VEGITARIAN नहीं रह सकता…

धनबाद (DHANBAD) धनबाद लोकसभा से सरयू राय की पार्टी भाजमो चुनाव लड़ सकती है..
सरयू राय या कृष्णा अग्रवाल में से कौन उम्मीदवार होगा इस पर मंथन जारी है… वैसे सरयू राय ने अपने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी के नेतृत्व मे पांच सदस्यीय टीम के ऊपर फ़ैसला छोड़ा है..कयास लगाया जा रहा है अंतिम निर्णय से पहले पार्टी सभी बिंदुओं पर चर्चा कर लेना चाहती है..

जमशेदपुर के पूर्वी विधायक सरयू राय ने आज धनबाद में प्रेस वार्ता कर बताया कि उनकी पार्टी भारतीय जनतांत्रिक मोर्चा धनबाद लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेगी

प्रेस वार्ता में कहां के अगले 24 घंटे में नेताओं से चर्चा के बाद प्रत्याशी की घोषणा करेंगे..हालांकि उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि कांग्रेस प्रत्याशी अनुमपा सिंह को समर्थन नहीं दिया है उन्होंने व्यक्तिगत आशीर्वाद दिया था जो एक बेटी और बहू को दिया जाता है

पूर्व मंत्री सरयू राय ने एक बार फिर केंद्र के बीजेपी के सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने चुनाव आयोग के जो एफिडेविट दिया है उसके अनुसार भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महत्व पर अभी 19 मामले लंबित है और केवल दो मामलों में सजा हुई है जबकि वर्ष 2022 में धनबाद के पूर्व एसएसपी ने झारखंड उच्च न्यायालय में एक रिपोर्ट दी थी उसके अनुसार भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो पर इससे कहीं ज्यादा मामले लंबित है साथ ही उन्हें चार मामलों में सजा हुई है

उन्होंने कहा कि लंबित मामलों में कई संगीत धाराएं वाले भी है जिसमें उन्हें 5 से 10 वर्ष तक की सजा हो सकती है ..अगर सरयू राय धनबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ते हैं तो बीजेपी और कांग्रेस दोनों प्रत्याशी के लिए परेशानी हो सकती है ..सरयू राय इसके पहले 2019 में झारखंड के तत्कालिन मुख्यमंत्री रघुवर दास को हराकर अपनी करिश्मा दिखा चुके हैं हाल के दिनों में जमशेदपुर के पूर्वी विधायक सरयू राय ने भाजपा प्रत्याशी सह बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के ऊपर लगातार हमलावर दिख रहे हैं उनके ऊपर हुए मुकदमों , बेनामी संपत्तियों का आरोप लगाते हुए लगातार हमला बोल रहे हैं..और कह रहें है कि टाइगर घास खाने लगे ऐसा कभी नहीं हो सकता है…वो मांसाहारी ही रहेगा.

.सरयू राय ने बाबूलाल मरांडी पर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि क्या बाबूलाल जी BCCL एरिया 01से 05 में गारंटी लेंगे अब से वहां किसी तरह की रंगदारी नहीं होगी..क्या धनबाद के बुद्धिजीवियों को बैठक कर ठगा जायेगा…टाइगर समय के साथ भले चुप है लेकिन उसका स्वभाव में परिवर्तन कभी नहीं आएगा…उन्होंने बीजेपी के नेताओं को चेताया कि आगे भविष्य में जेवीएम वाले का ही भविष्य सुरक्षित है , खांटी भाजपाई और कई माननीय लोगों का भविष्य खतरे में है..उन्हें पैदल होना पड़ सकता है..

वहीं सोमवार को सरयू राय बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के इलाके में ही पहुंचकर विधायक से प्रताड़ित हुए लोगों और जमीन कब्जा में प्रभावित हुए स्थानीय पीड़ितों ,महिलाओं से मिलकर उनकी आपबीती सुनने वाले हैं ..साथ ही इस मुद्दे को चुनावी मुद्दा बनाने की तैयारी में है..

NEWS ANP के लिए नितेश के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…