धनबाद(DHANBAD) निरसा।तिलतोड़िया गांव, मदनपुर पंचायत, निरसा प्रखंड में आज से 28 अप्रैल तक भव्य श्रीमदभागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।
यह धार्मिक आयोजन सोमवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया है, कलश यात्रा में भागवत गीता को लेकर मुख्य्यजमान कृष्णा चन्र्द गोराई एवं उनकी पत्नी आगे-आगे भजन गाते हुए चल रहे थे और 251 कलश लेकर महिलाएं बच्चे तिलतोड़िया गाँव का भृमण करते हुए बड़ा तालाब पहुँचे जहां कलश में जल भर कर झूमते गाते ,गाजे बाजे के साथ कथा स्थल पहुँचे और भगवत गीता को वेदी पर ब्रिजमान किए और आज ही संध्या 5 बजे से ही सुप्रसिद्ध कथा वाचक श्री देवकी नन्दनं ठाकुर जी महाराज का प्रवचन आरम्भ होने जा रहा है निश्चित रूप से एक अविस्मरणीय अनुभव होगा।

प्रसिद्ध कथा वाचक श्री देवकी नन्दन ठाकुर जी महाराज प्रतिदिन शाम 5 बजे से 8 बजे तक सात दिनों तक अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को भक्तिमय माहौल में डुबो देंगे।
आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्ति और जीवन को सकारात्मक दिशा देने का एक उत्तम अवसर होगा।
आयोजनकर्ता गोरांगो गोराई ने सभी भक्तगणों का इस भव्य आयोजन में भाव भरा आमंत्रित किए है।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…
Leave a Reply