जाति विशेष पर आपत्तिजनक व भड़काऊ टिप्पणी को लेकर बाघमारा MLA ढुल्लू महतो के भाई ने बरोरा थाना में दर्ज कराई शिकायत.. भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू ने सर्वमान्य से की ये अपील….

(DHANBAD) बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के बड़े भाई शत्रुघ्न महतो ने सोशल मीडिया पर “राजपूत समाज” के लिए आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणी करने वाले एक शख्स रवि कुमार महतो के खिलाफ बरोरा थाना में शिकायत दर्ज करवाया है..

शत्रुघ्न महतो के अनुसार बाघमारा विधायक सह भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो की छवि को धूमिल करने और सामाजिक द्वेष को भड़काने के लिए साजिश के तहत उक्त युवक के द्वारा ये पोस्ट किया गया है… शिकायत में आरोपी युवक का मोबाइल नंबर 6204309355 बताया गया है..

सोशल मीडिया( फेसबुक )पेज पर की गई टिप्पणी के साथ उक्त पोस्ट में भी अखबार के एक कतरन को टैग किया गया है… जिसमें धनबाद लोकसभा की कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह और बेरमो विधायक अनूप सिंह की खबर भी लगी हुई है…

इधर विधायक ढुल्लू महतो ने भी सोशल मीडिया के जरिए एक अपील के साथ सूचना जारी किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि “सर्वमान्य सभी को यह सूचित किया जाता है कि मेरे नाम से किसी तरह की भ्रामक जानकारी या फिर किसी भी जाति विशेष व्यक्ति पर कोई भी टीका टिप्पणी की जाती है तो उसे पर हमारे तरफ से कानूनी कार्रवाई की जाएगी”

विधायक ढुल्लू महतो के बड़े भाई शत्रुघ्न महतो ने NEWS ANP से बात करते हुए कहा कि जो लोग जातीय टिपन्नी कर तथ्यहीन और भ्रामक दुष्प्रचार कर समाज में हिंसा और द्वेष फैलाना चाहते है और विधायक ढुल्लू महतो की छवि खराब करने में जुटे है उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी..

हालांकि धनबाद एसएसपी HP जनार्दनन ने मामले की शिकायत पर कहा कि थाने में दिए गए शिकायत की जांच कराई जाएगी उसके बाद प्रिवेंटिव एक्शन लिया जाएगा..

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट