धनबाद (DHANBAD ) आखिरकार बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो धनबाद लोक सभा से टिकट मिलने और सांसद पीएन सिंह के टिकट कटने के 27 दिन बाद रविवार को धनबाद सांसद प्रेस से मुखातिब हुए है…धनबाद के बीजेपी सांसद पीएन सिंह ने हाउसिंग कॉलोनी स्थित पार्टी के चुनावी कार्यालय में आज एक प्रेस वार्ता कर इंडी गठबंधन के द्वारा झारखंड में बुलाए गए उलगुलान न्याय महारैली पर जमकर हमला बोला
सांसद पीएन सिंह ने झामुमो पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस पार्टी का जन्म झारखंड आंदोलन से हुआ वो अगर चाहती तो 1990 के दशक में झारखंड बनवाने का उन्हें मौका मिला था ,नरसिम्हा राव सरकार को समर्थन के बदले राज्य के निर्माण के लिए कोई दबाव नहीं बनवा सकती थी लेकिन झामुमो ने सौदा कर लिया..
उन्होंने झारखंड की सरकार को आड़े हाथों लेते हुए आदिवासी ,किसान महिला और दलित विरोधी बताते हुए कहा कि अभी भी इंडी गठबंधन में इनका कोई नेता नहीं है अगर यह लोकसभा चुनाव जीत भी जाएं तो सरकार में प्रधानमंत्री का उम्मीदवार कौन होगा किसी को नहीं पता …जबकि भाजपा के पास पीएम मोदी का नेतृत्व है ..और यही कारण है कि आने वाले समय में जनता बीजेपी के नेतृत्व पर ही भरोसा करेंगी
पीएन सिंह ने भाजपा में जेवीएम के नेताओं को तरजीह मिलने के सवाल पर भी चुप्पी साथ लिया ..दूसरी ओर जब सांसद से यह पूछा गया की 50 केस के आरोपी रहे है भाजपा प्रत्याशी सह बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो तो उन्होंने कहा कि किसी एक मामले में उन पर 2 साल की सजा नहीं हुई है.. ऐसे में चुनाव लड़ने को लेकर कोई अवरोध नहीं है और बाकी अन्य जो भी मामले हैं वो सभी कोर्ट में विचाराधीन है ऐसे में इस पर कोई टीका टिप्पणी नहीं किया जा सकता
राजपूतों की नाराजगी के सवाल पर सांसद पीएन सिंह ने कहा कि “समाज राजनीति का प्लेटफार्म नहीं होता..” पिछले 19 अप्रैल को प्रथम फेज के चुनाव में वोट प्रतिशत में गिरावट आएं गिरावट पर सांसद ने कहा गर्मी के वजह से बिहार सहित दूसरे इलाके में वोट प्रतिशत में गिरावट आई होगी…
इस प्रेस वार्ता में बीजेपी पार्टी के सांसद पीएन सिंह,जिला अध्यक्ष श्रवण राय यादव ,धनबाद विधायक राज सिन्हा ,सरोज सिंह ,विनय सिंह ,सतेंद्र कुमार, चंद्रशेखर सिंह, संजय झा ,संजीव अग्रवाल ,नितिन भट्ट,मानस प्रसून ,मिल्टन पार्थ सारथी,समेत पार्टी दर्जनों नेता मौजूद रहें
NEWS ANP के लिए नितेश के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Leave a Reply