आसनसोल, पश्चिम बंगाल आसनसोल लोकसभा सीट के चुनावी मैदान मे एक दूसरे को मात देकर जीत का सेहरा पहनने का ख्वाब देख रहे उमीदवारों के पास मुद्दों का अभाव हो गया है, यही कारण है की ना तो भाजपा उमीदवार सुरेंद्र सिंह अहलुवालिया और ना ही तृणमूल उमीदवार शत्रुघ्न सिन्हा व ना ही सीपीएम उमीदवार जाहनारा खान ही किसी स्थानीय मुद्दों को उठा रहे हैं और ना ही उन मुद्दों को लेकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं,
ऐसे मे पत्रकारों द्वारा स्थानीय मुद्दों पर पूछे जाने वाले सवालों से बचते और किनारा करते दिख रहे हैं, यहाँ तक की वह एक दूसरे पर निशाना भी नही शाध रहे हैं, ऐसे मे चुनावी मैदान मे अगर कुछ दिखाई या फिर सुनाई दे रहा है तो वह सिर्फ और सिर्फ एक ही चीज एक दूसरे के दल और उसके शिर्ष नेताओं पर किया जा रहा निशाना, जिस निशाने के तहत शनिवार को तृणमूल उमीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर मुद्दों के अभाव मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रचारमंत्री कहकर निशाना साधा और यह कहा की प्रधानमंत्री असल मे प्रचारमंत्री हैं,
चाहे पंचायत चुनाव हो, निगम का चुनाव हो एमपी, एमएलए का चुनाव हो वह हवाईजहाज से इधर -उधर भ्रमण करते रहते हैं चुनावी प्रचार और कैमपिंग करते रहते हैं, वह काम कब करते हैं, तृणमूल उमीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर उठाए गए सवालों का मुहतोड़ जवाब देते हुए
भाजपा उमीदवार सुरेंद्र सिंह अहलुवालिया ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी के ऊपर कटाछ करते हुए कहा की मुख्यमंत्री को भी कई सभाओं मे मंच पर कभी इस कोना से उस कोना, उस कोना से इस कोना आते जाते देखा जाता है, जैसे बस मे कोई हॉकर घूम रहा हो, हालांकि अहलुवालिया ने ममता को कटाछ करते समय सीधे तौर पर उनको बस का हॉकर तो नही कहा पर उनकी तुलना हॉकारों से जरूर कर दी, जिसके तुरंत बाद मे उन्होंने यह भी कहा की प्रधानमंत्री- प्रधानमंत्री हैं, मुख्यमंत्री -मुख्यमंत्री हैं, दोनों पद सम्मान जनक है, जिन पदों का सम्मान करना चाहिए अपमान नही
NEWS ANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट ..

Leave a Reply