कोल इंडिया के BCCL ब्लॉक टू में कोयले के रिकॉर्ड उत्पादन और संप्रेषण: वित्तीय वर्ष 2023-24 में नई ऊंचाइयों की ओर..

बाघमारा(BAGHMARA): कोल इंडिया के बी सी सी एल ब्लॉक टू एरिया ने वित्तिय वर्ष 2022-23 से 2023-24 तक कोयले का उत्पादन और संप्रेषण में वृद्धि की रिकॉर्ड बनाई है। इसी ब्लॉक में हाईवॉल माइनिंग टेक्नोलॉजी का उपयोग करके कोयले का उत्पादन आरंभ किया गया है।

इसके परिणामस्वरूप, ए बी सी पी माइंस और मधुवन कोलवाशरी से लगभग 53 लाख 57 हजार मेट्रिक टन कोयले का उत्पादन और 51 लाख 16 हजार मेट्रिक टन कोयले का प्रेषण किया गया है।

इसके समानुपात, पिछले वित्तीय वर्ष में 46 लाख 78 हजार मेट्रिक टन कोयले का उत्पादन और 47 लाख 49 हजार मेट्रिक टन कोयले का प्रेषण हुआ था।

मधुवन कोलवाशरी प्लांट में भी 2 लाख 95 हजार 4 सौ मेट्रिक टन कोयले का उत्पादन हुआ है, जिसमें वास कोल 35 हजार 729 टन, वास पवार कोल 25 लाख 14 हजार 15 टन, और रॉ कोल 3 लाख 7 हजार 721 मेट्रिक टन शामिल हैं।

के के सिंह परियोजना पदाधिकारी ए बी ओ सी पी

इस उल्लेखनीय काम के लिए, ब्लॉक टू के मुख्य प्रबंधक चितरंजन कुमार ने ब्लॉक टू के कर्मचारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है। उन्होंने उनके अथक प्रयासों की सराहना की है, जिससे कोयले के उत्पादन और प्रेषण में रिकॉर्ड बनाया गया है।

इसी प्रकार, ए बी सी पी माइंस ने भी 53 हजार मेट्रिक टन कोयले का उत्पादन किया है, जिसके लिए परियोजना पदाधिकारी के के सिंह को बधाई दी गई है।

NEWS ANP के लिए बाघमारा से धर्मेन्द्र सिंह की रिपोर्ट..